विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी की 'खाट चर्चा' पर बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने किया ट्वीट

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 11:11 PM (IST)

बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल किया है कि अापने तो अच्छे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के शिक्षामंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि मोदी जी, देश की जनता से तो आपने अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं किया। कम से कम गरीब किसानो के साथ तो अन्याय मत कीजिए। अब आप कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल जी के सवालों का जवाब दें।

मोदी जी देश की जनता से तो आपने अच्छे दिन का वादा पुरा नहीं किया। काम से कम गरीब किसानो के साथ तो अन्याय मत कीजिए।

— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 6, 2016

उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा है कि राहुल गांधी जी का सवाल सीधा है, मोदी जी आपने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया .... किसानों का क्यों नहीं ?? उन्होंने इसके साथ ही तस्वीर भी शेयर किया है और प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल जी का सवाल सीधा है, मोदी जी आपने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया .... किसानों का क्यों नहीं ?? #देवरिया_से_दिल्ली

— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) September 6, 2016

राहुल गांधी का मिशन यूपी शुरू

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी हैं।इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से अपने मिशन यूपी है और वो पूरे प्रदेश में 25 दिनों तक खाट पंचायत और किसान यात्रा करेंगे।

पढ़ेंः CM नीतीश ने कहा-शिक्षा माफियाओं को मिलेगी सजा कि याद रखेंगे

देवरिया टू दिल्ली किसान यात्रा की शुरुआत

इस यात्रा के जरिए वे 225 विधानसभाओं को कवर करेंगे। यूपी जीतने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवरिया टू दिल्ली किसान यात्रा की शुरुआत की है। आज इसकी शुरुआत देवरिया से की गई जहां पंचायत के लिए 2000 खाटों के इंतजाम किए गए । राहुल गांधी इस किसान यात्रा के दौरान 39 जिलों से होते हुए 2500 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेगे।

राहुल गांधी के खाट सभा का प्लान प्रशांत किशोर ने किया तैयार

माना जा रहा है कि राहुल की इस यात्रा का पूरा प्लान कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तैयार किया है।प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की इस यात्रा के लिए दो बड़ी सफल रणनीतियों को ही नए कलेवर में पेश किया है।

पढ़ेंः BJP ने कहा, तोगड़िया के समर्थन से नहीं धुलेंगे नीतीश के पाप, JDU का पलटवार

एक ओर जहां पीएम मोदी के ‘चाय पर चर्चा’ कैंपेन को बदल कर ‘खाट सभा’ का रूप दिया है जिसमें राहुल खाट पर बैठकर किसानों से सीधी बात करेंगे, वहीं बिहार चुनावों में अपनाई गई ‘डीएनए साबित करने’ की रणनीति को बदल कर उसी तर्ज पर ‘कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ’ की रणनीति तैयार की गई है।

बिहार के डीएनए सैंपल की तरह का है प्लान

कांग्रेस की इस यात्रा के दौरान तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बकायदा एक झोला दिया जा रहा है जिसमें प्रचार किट होगी। इस झोले में एक फार्म है, जिसे किसानों से भरवाया जाएगा। जिस तरीके से बिहार में डीएनए के लिए लोगों की ओर से सैंपल भेजे गए थे ठीक उसी तरीके से इस फार्म में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों से उनके कर्जे और बिजली बिल के बकाए की राशि की जानकारी लेकर उसे भरवाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।