विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP ने कहा, तोगड़िया के समर्थन से नहीं धुलेंगे नीतीश के पाप, JDU का पलटवार

By Pramod PandeyEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:56 PM (IST)

भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा है कि शराबबंदी पर तोगड़िया जी का नीतीश कुमार को समर्थन उचित है लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क ]। शराबबंदी के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के समर्थन के बाद भाजपा नेताओं ने भी शराबबंदी के पक्ष में बयान दिए हैं। लेकिन यह भी कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की आड़ में जो पाप किए हैं वह तोगड़िया या विहिप के समर्थन से खत्म होने वाला नहीं है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और यूपी के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि शराबबंदी होनी ही चाहिए। तोगड़िया जी ने बिहार के संदर्भ में बिल्कुल सही कहा है लेकिन उन्होंने शराबबंदी की वकालत की है, शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार में जो किया है उसका समर्थन नहीं किया गया है।

पढ़ेंः नीतीश कुमार ने कहा-बेटियों को पढ़ा देंगे तो बदल जाएगा बिहार का इतिहास

चौरसिया ने आरोप लगाया कि शराबबंदी की घोषणा के बाद से जिस तरह से नीतीश कुमार ने इसकी आड़ में बिहार की वास्तविक समस्याओं से मुंह फेर लिया, शराबबंदी कानून की आड़ में लोगों का शोषण हो रहा है और अपनों को बचाने में जिस तरह से कानून की खुलेआम धज्जी उड़ाई जा रही है वह दुनिया देख रही है। बिहार में समस्याएं बढ़ रही हैं और मुख्यमंत्री इससे आंखें मूंदकर पूरे देश में शराबबंदी की आड़ में अपना प्रचार प्रसार करने मे जुटे हैं यह ठीक नहीं।

पढ़ेंः नहीं कम हो रहा भाजपा के शत्रु का नीतीश प्रेम, खूब पढ़े कसीदे, जानिए...

कहा कि नीतीशबिहार की जनता से धोखा कर जिस तरह से जंगलराज की वापसी के सूत्रधार रहे वह पाप शराबबंदी को लेकर तोगड़िया जी से समर्थन से धुलने वाला नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि अब भी समय है। शराबबंदी लागू की जाए लेकिन शराबबंदी कानून की आड़ में निर्दोषों का उत्पीड़न और अपनों को बचाने के लिए कानून और सरकारी तंत्र का मनमाना इस्तेमाल बंद हो।

जदयू के श्याम रजक ने साधा निशाना

नीतीश कुमार का पाप खत्म नहीं होने संबंधी भाजपा नेता का बयान आने के बाद जदयू नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने तोगड़िया पर निशाना साधा है। कहा कि शराबबंदी पर नीतीश का समर्थन करने से तोगड़िया के पाप कम नहीं होंगे। देश को धर्म की खाई में बांटने, समाज में आपसी विश्वास की कमी और भाई-भाई के बीच विभेद पैदा करने का काम तोगड़िया जी तत्काल बंद करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।