Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतीश से मिले अमरिंदर, कहा- कांग्रेस का प्रचार करने आइए पंजाब

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Wed, 04 Jan 2017 10:37 PM (IST)

    पंजाब के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सुबह तख्त हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने सीएम न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना में हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आयोजन की शानदार व्यवस्था के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा उनसे आग्रह किया कि वे पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने आएं।

    इसके पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तख्त हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका। पटना साहिब के बाद कैप्टन सिंह गांधी मैदान गए। वहां उन्होंने लंगर सेवा की, पंगत में बैठ लंगर चखा और फिर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद खान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह तथा पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा देवी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गए। अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री ने भोजन पर आमंत्रित किया था।

    नीतीश से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे यहां सियासत की कोई बात नहीं करेंगे। सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि कांग्रेस, राजद और जदयू की सरकार ने जितने प्रबंध किए हैं, वे अद्वितीय हैं। मैंने देखा यहां सरकारी कार्यालयों के साथ ही लोगों ने भी निजी मकानों को सजा रखा है। यह अनोखा अनुभव है। पंजाब में भी हम विभिन्न आयोजन करते हैं, लेकिन ऐसी तैयारियां नहीं हो पातीं। नीतीश कुमार ने बढिय़ा काम किया है।

    पटना की सड़कों पर वाहेगुरु की गूंज, तख्तसाहिब से निकली बड़ी प्रभातफेरी

    कंगन घाट टेंट सिटी में बेटी को दिया जन्म, नाम रखा 'कंगना कौर'

    खबरें और भी