Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना की सड़कों पर वाहेगुरु की गूंज, तख्तसाहिब से निकली बड़ी प्रभातफेरी

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 03 Jan 2017 10:35 PM (IST)

    प्रकाश पर्व को ले आज बड़ी प्रभातफेरी निकाली गई। पटना की सड़कों पर वाहेगुरु की गूंज के बीच तख्तसाहिब से निकली बड़ी प्रभातफेरी के साथ 11 दिनों से जारी प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। दशमेश गुरु, श्री गुरु गोविंद सिह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव पर सिखों के दूसरे बड़े तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से आज सुबह कोहरे के बीच बड़ी प्रभातफेरी निकली। वाहेगुरु-वाहेगुरु की गूंज के बीच 11 दिनों से लगातार अलसुबह निकल रही प्रभातफेरी का समापन हो गया। प्रभातफेरी चार बजे सुबह में श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से बैंडबाजा, रोशनी, पंथ के झूलते निशान साहिब के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में निकली। इसमें दो लाख से अधिक की संगत शामिल हुए।

    इसके बाद कल गांधी मैदान से नगर कीर्तन निकलेगा। मुख्य समारोह पांच जनवरी को गांधी मैदान तथा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा।

    तख्त हरमंदिर साहिब गए कैप्टन अमरिंदर, कहा- नीतीश ने किया अच्छा काम

    'चरण चलूं मार्ग गोविंद' से गूंजा शहर

    प्रभातफेरी में आगे पंज प्यारे और पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। भजन गायकों ने चरण चलूं मार्ग गोविंद .., मिटे पाप जपयो..., नसरो मंसूर गुरु गोविंद सिंह..., खावे खर्चे रल मिल भाई..., टूट ना आवे वाद दो जाइ..., मेहरबान- मेहरबान.., वाहेगुरु-वाहेगुरु..., गोविंद सिंह आयो है..., तुम हो सब राजन के राजा..., सखी मिलो रस मंगल गाओ..., हर घर साजन आया..., पीवो पहल..., से मार्ग को गुंजायमान किया।

    प्रभातफेरी में आगे-आगे हाथी, 25 घोड़े, 12 ऊंट तथा छह बैंड चल रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था भजन करते हुए चल रहे थे। बीच में गतका पार्टी अपना जौहर दिखा रही थी। कउ़ाके की ठंड में कई जगह चाय की भी व्यवस्था की गई थी।

    पाकिस्तान में बिहार के प्रति बढ़ा विश्वास, CM नीतीश की वाह-वाह

    प्रभातफेरी का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। सभी जगह संगतों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संगतों ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    खबरें और भी