यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केजरीवाल पर मांझी का तंज, मीडिया कवरेज के लिए PM से पहले आए बिहार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रकाश पर्व को लेकर पटना पहुंचे हैं। वे पहले पांच जनवरी को आने वाले थे। उनके कार्यक्रम बदलकर पहले आने पर जीतनराम मांझी ने तंज कसा है।

पटना [जेएनएन]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रकाश पर्व को लकर पटना आने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जनवरी को प्रकाश पर्व पर आने वाले हैं। केजरीवाल भी पहले उसी दिन आने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री के रहते मीडिया में जगह मिलने की गुंजाइश न देख अचानक पहले पहुंच गये।
मांझी ने केजरीवाल को चुनावी मेंढक करार दिया है। कहा कि पंजाब में चुनाव केा देखते हुए केजरीवाल ने प्रकाश पर्व में आने काफैसला किया। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।
पाकिस्तान में बिहार के प्रति बढ़ा विश्वास, CM नीतीश की वाह-वाह
तख्त हरमंदिर साहिब गए कैप्टन अमरिंदर, कहा- नीतीश ने किया अच्छा काम

