विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मकर संक्रांति पर सियासी बवाल, लालू और बीजेपी में ठनी

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sat, 14 Jan 2017 10:52 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने जहां पीएम मोदी पर तंज कसा तो उसका जवाब देते हुए बीजेपी नेता विनोद नारायण झा ने कहा कि लालू बीजेपी को देखकर एेसे भड़कते हैं जैसैे लाल कपड़े को देखकर सांढ़।

मकर संक्रांति पर सियासी बवाल, लालू और बीजेपी में ठनी
मकर संक्रांति पर सियासी बवाल, लालू और बीजेपी में ठनी

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि आर्मी में जो कुछ चल रहा है वो गलत है। उन्होंने कहा कि सेना के मनोबल को गिरने नहीं देना चाहिए।

वहीं लालू यादव ने खादी विभाग के कैलेंडर में महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाकर पीएम मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर तीख व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी कभी गांधी नहीं हो सकते। बापू की आत्मा आज देख रही होगी, संतान कैसा निकला।

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने लालू पर करारा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी को देखकर लालू वैसे ही भड़कते हैं जैसे लाल कपड़े को देखकर सांढ़। उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं ,लालू यादव डरते हैं बीजेपी से क्योंकि बीजेपी ने ही उनके घोटाले को किया उजागर था।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर सियासी बवाल, लालू और बीजेपी में ठनी

यह भी पढ़ें: लालू आवास पहुंचे सीएम नीतीश, खाया दही-चूड़ा का भोज