विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: दही-चूड़ा भोज पर सियासी 'संग्राम', मुश्किल में महागठबंधन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 10:39 PM (IST)

दही चूड़ा के बहाने सियासी संग्राम में महागठबंधन के दलों में नाराजगी खुलकर सामने आ गई तो वहीं बीजेपी ने ...और पढ़ें

बिहार: दही-चूड़ा भोज पर सियासी 'संग्राम', मुश्किल में महागठबंधन
बिहार: दही-चूड़ा भोज पर सियासी 'संग्राम', मुश्किल में महागठबंधन

पटना [जेएनएन]। लालू के घर चूड़ा दही खाने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जदयू ने दो साल तक तो बीजेपी को अपने दही चूड़ा भोज में नहीं बुलाया था, इस बार एेसा क्या हो गया कि उन्हें भी निमंत्रण भेजा है।

जदयू ने बीजेपी को बुलाया, कांग्रेस नाराज

इस बात पर अपनी नारा्जगी जाहिर करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि इस बात का जवाब जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से पूछना चाहिए कि बीजेपी के लिए क्यों इतना प्यार उमड़ रहा है? उनके इस बयान से यह साबित हो जाता है कि महागठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिसे आना हो आए, जाना हो जाए, मैं कल पटना से बाहर जा रहा इसी कारणवश मैं जदयू के भोज में शामिल नहीं होने वाला हूं।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर सियासी बवाल, लालू और बीजेपी में ठनी

भाजपा नेता सुमो ने कहा- नीतीश ने बुलाया, जरूर जाउंगा

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद मुझे फोन करके आमंत्रित किया है और मैं जरूर जदयू के दही-चूड़ा के भोज में जाउंगा। उन्होंने कहा कि दो साल तक नहीं बुलाया तो नहीं जा सका। इस बार उन्होंने बुलाया है, माननीय मंत्री नितिन गडकरी कल पटना में रहेंगे लेकिन व्यस्तता के बावजूद मैं भोज में जरुर जाउंगा।

यह भी पढ़ें: लालू आवास पहुंचे सीएम नीतीश, खाया दही-चूड़ा का भोज

सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को क्यों बुलाया गया है? इसपर लोग सवाल पूछ रहे तो इसका जवाब जदयू ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी जदयू का भोज हुआ करता था जो कभी-कभी कैंसिल भी हो जाता था, देखते हैं इस बार क्या होता है?

जदयू ने कहा- कांग्रेस ना आए, बीजेपी आएगी ही

इन बयानों के बाद अब जदयू के नेता और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ना आना हो ना आएं, बीजेपी तो आएगी ही। इन बयानों और नाराजगी को देखते हुए एक बार यह बात जरूर साबित हो जाती है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।