Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- हो लाई डिटेक्टर टेस्ट

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 19 Feb 2017 11:22 PM (IST)

    बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रधानमंत्री का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाना चा ...और पढ़ें

    तेजस्वी ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- हो लाई डिटेक्टर टेस्ट
    तेजस्वी ने PM मोदी को बताया झूठा, कहा- हो लाई डिटेक्टर टेस्ट

    पटना [जेएनएन]। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथेां लिया है। उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट (पॉलीग्राफ टेस्ट) कराने की मांग रखी है।

    तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि नोटबंदी, कालेधन व युवाओं के रोजगार मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। उनके वादों की सचाई की जांच होनी चाहिए। राजनीति में झूठ का बाजार नहीं लगना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: बिहार के मंत्री बोले, शहाबुद्दीन को बेटिक बिना तैयारी के भेजा तिहाड़

    उन्हाेंने ट्वीट में यह भी कहा कि कहा कि पॉलीग्राफी टेस्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चुनावों में अपनी विश्वसनीयता साबित करने के लिए उन्हें बार-बार विरोधियों को गाली नहीं देनी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ का बाजार नहीं लगना चाहिए।

    खबरें और भी