विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा के साथ कमरा बंद कर रंगरेलियां मना रहे थे तीन छात्र, पहुंची पुलिस

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 10:14 PM (IST)

पटना के रुपसपुर स्थित एक फ्लैट में तीन छात्र एक छात्रा के साथ कमरे में बंद थे। लोगों ने कमरे ...और पढ़ें

छात्रा के साथ कमरा बंद कर रंगरेलियां मना रहे थे तीन छात्र, पहुंची पुलिस
छात्रा के साथ कमरा बंद कर रंगरेलियां मना रहे थे तीन छात्र, पहुंची पुलिस

पटना [जेएनएन]। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कालीकेत नगर स्थित एक अपार्टमेंट के तीसरा तल्ला स्थित एक फ्लैट के अंदर कुछ स्कूली छात्र एक छात्रा के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। फ्लैट के लोगों ने इसे देख बाहर से ताला लगा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी एक बालकनी से कूद निकल भागे।

पुलिस फ्लैट में रह रहे एक अन्य छात्र से पूछताछ करने में जुटी है, जो कक्षा दसवीं का छात्र है व फुलवारी का रहने वाला है। उसने खुद को बेकसूर बताया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन छात्र एक छात्रा को लेकर अपार्टमेंट में आए व अंदर से दरवाजा बंद कर दिए। एक छात्रा के साथ तीन छात्रों को देख लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कालीकेतनगर स्थित एक अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर तीन छात्रों द्वारा एक छात्र के साथ रंगरेलियां मनाने की सूचना मिली। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी बालकनी से कूद भाग निकले।

उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक छात्र से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बगैर सत्यापन किए किराए पर मकान देने को लेकर फ्लैट के मालिक से भी पूछ ताछ की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी उस फ्लैट में संदिग्ध लोगों को आते-जाते देखा गया है।

यह भी पढ़ें: प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने ब्लेड से काट लिया नस, बोली-जल्दी शादी करो 

 फरार छात्र  बाइकर्स गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने सूचना दी कि फ्लैट संख्या 301 में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।  लोगों ने  फ्लैट के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था।  

यह भी पढ़ें: शादी में नहीं मिली थी बाइक, नाराज ससुरालवालों ने कर दी हत्या 

पुलिस ने बताया कि फ्लैट मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। गिरफ्तार दानिश ने एक सप्ताह पूर्व किराये पर फ्लैट लेने की बात पुलिस को कही। पुलिस दानिश से फ्लैट से फरार हुए तीन छात्र व एक छात्रा के बारे में पूछताछ कर रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।