विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाश को परिजनों ने जला डाला, छह महीने बाद लौट आई लड़की ...जानिए

By Pramod PandeyEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 05:45 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 Jul 2016 06:26 PM (GMT+05:30)

जिस लड़की को मृत समझ परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह छह महीने बाद जिंदा मिली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। सिवान जिले के आंदर में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। जिस लड़की को मृत परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अचानक मंगलवार की शाम जिंदा घर पहुंच गई। वह पिछले छह महीने से घर से गायब थी। एक अज्ञात लाश की शिनाख्त में मां ने उसे पहचानने का दावा किया था। घटना की पूरे गांव में चर्चा है।

लड़की की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। अब उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक अप्रैल को लड़की की मां ने की थी शिनाख्त

सीवान स्थित असांव थाने के रामपुर उधो गांव में एक लड़की अचानक घर से गायब हो गई थी। उसकी मां ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए 26 जनवरी को थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। एक अप्रैल को पुलिस को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान-थावे रेलखंड पर एक लाश मिली थी। अपहृता की मां ने लाश को देखकर उसकी अपनी बेटी के रूप में पहचान की थी।

पढ़ेंः रोहतास कोर्ट गेट के पास बाइक की डिक्की में रखा बम फटा, एक की मौत, दो जख्मी

पुलिस ने छापामारी कर घर से बरामद किया

पोस्टमार्टम के बाद मां ने लाश का अंतिम संस्कार कर उसका श्राद्धकर्म भी कर दिया था। पुलिस ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अचानक पुलिस को मंगलवार जानकारी मिली कि वह लड़की अभी जिंदा है।

असांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने सूचना पर पुलिस बल के साथ गुठनी थाने के कोढ़वलिया गांव में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही लड़की भाग गई। घर पहुंचने की जानकारी पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे जिंदा बरामद कर लिया। उसे अल्पावास गृह में रखा गया है।

पढ़ेः रिश्वत लेते गिरफ्तार IAS अधिकारी जितेंद्र गुप्ता की निगरानी कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।