विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' का आरोप डंडे के बल पर देश चलाना चाहते हैं पीएम मोदी

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2016 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 08:24 AM (IST)

'आप' पार्टी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि मोदी डंडे के बल पर देश को चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से दिल्ली मेंं उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार को परेशान किया जा रहा है,ठीक वैसा ही कुछ पुडुचेरी मेंं भी चल रहा है।

'आप' प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि जिस चेहरे को दिल्ली की जनता ने नकार दिया था। उसे मोदी सरकार ने पुडुचेरी मेंं कानून, संविधान और लोकतंंत्र की हत्या करने के लिए खुला छोड़ दिया है।

BJP की नसीहत, 'आप' विधायकों के बेडरूम में कैमरे लगवाएं केजरीवाल

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ठीक नजीब जंंग की तर्ज पर पुडुचेरी मेंं चुनी हुई सरकार को धता बता रही हैंं। वह तानाशाही करने पर आमादा हो गई हैंं। उन्होंंने कहा कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। केंंद्र सरकार संंघीय ढांंचे को तहस-नहस करने की असंंवैधानिक कोशिश कर रही है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुडुचेरी मेंं भी उपराज्यपाल के रूप मेंं एक असंंवैधानिक मुख्यमंंत्री को बिठा दिया गया है जिनके द्वारा वे सारे निर्णय लिए जा रहे हैंं जो एक चुने हुए मुख्यमंंत्री का काम होता है। किरण बेदी वहा अपने पुलिसिया डंंडे द्वारा चुनी हुई सरकार को दरकिनार करके सीधा अधिकारियोंं को निर्देश दे रही हैंं। प्रोजेक्ट पास कर रही हैं।

केजरीवाल के बाद अब इस 'आप' विधायक ने PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

आप नेता ने कहा कि दिल्ली मेंं जिस प्रकार से नजीब जंग दिल्ली की चुनी हुई सरकार को निष्कि्रय करने मेंं दिन-रात लगे हुए हैंं ठीक उसी तरह अब किरण बेदी को भी मोदी ने काम पर लगा दिया है। यह देश के सघीय ढांंचे के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंंने कहा कि हम संंसद मेंं मौजूद सभी राजनीतिक दलोंं से अपील करते हैंं कि अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और पुडुचेरी की स्थितियोंं का संंज्ञान लेते हुए इस दिशा मेंं एक व्यापक बहस कराए और एक मज़बूत कानूनी व्यवस्था तैयार करे। 'आप' के पुडुचेरी प्रदेश प्रभारी और दिल्ली से विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि जो पुडुचेरी मेंं हो रहा है वह दिल्ली से अलग नहींं है।

बौखलाहट में पीएम मोदी करा सकते हैं मेरी हत्या : अरविंद केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।