विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP की नसीहत, 'आप' विधायकों के बेडरूम में कैमरे लगवाएं केजरीवाल

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 03 Aug 2016 05:01 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:46 AM (GMT+05:30)

भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल को 'आप' विधायकों के बेडरूम में कैमरे लगवाने चाहिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में भाजपा और आप के बीच सियासी टकराव जारी है। ससीएम केजरीवाल ने 'आप' विधायकों को विवाद से दूर रहने की सलाह दी तो भाजपा ने केजरीवाल को घेरने में देर नहीं की। सीएम केजरीवाल ने आप विधायकों को दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी थी।

सीएम केजरीवाल की सलाह के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल को अपने विधायकों के घरों और दफ्तरों में ही नहीं, उनके बेडरूम में भी कैमरा लगवाना चाहिए, क्योंकि विधायक अपनी पत्नियों के साथ जिस तरह का व्यवहार करते हैं, वो भी सामने आना चाहिए।

केजरीवाल के बाद अब इस 'आप' विधायक ने PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

भाजपा ने साधा निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी इस मुद्दे पर केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल को भी अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। सतीश उपाध्याय ने कहा कि जो लोग पानी मांगने आते हैं, बिजली की शिकायत करने आते हैं या फिर अपनी परेशानी लेकर आते हैं, आप विधायक उनके साथ बदसलूकी करते हैं।

बौखलाहट में पीएम मोदी करा सकते हैं मेरी हत्या : अरविंद केजरीवाल

भाजपा ने 'आप' को याद दिलाया वादा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सीएम केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि सीएम को विधायकों के दफ्तरों में कैमरा लगवाने की याद आ गई, लेकिन जिन 15 लाख कैमरों को दिल्ली की सड़कों पर लगाने का वादा उन्होंने किया था, उस वादे को पूरा करने की याद कब आएगी?

भाजपा की मांग, विधानसभा से बर्खास्त हों 'आप' के आरोपी विधायक

'आप' विधायकों पर लगा है घरेलू हिंसा का आरोप

हाल ही में आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार की पत्नी ने कुमार के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। मनोज कुमार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। महिला आयोग ने मामला दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया। मनोज से पहले 'आप' विधायक सोमनाथ भारती का पत्नी के साथ विवाद सुर्खियों में रहा था। मामला महिला आयोग से लेकर दिल्ली पुलिस तक पहुंचा था।

BJP नेता शाजिया ने किए खुलासे, केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।