विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की मांग, विधानसभा से बर्खास्त हों 'आप' के आरोपी विधायक

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 08:18 AM (IST)

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने महिला उत्पीड़न व अन्य अपराधोंं मेंं आरोपी विधायकोंं को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने महिला उत्पीड़न व अन्य अपराधोंं मेंं आरोपी विधायकोंं को विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अन्य बड़े नेता आरोपी विधायकोंं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हेंं बचाने और केंंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विधायक मनोज कुमार, राजेश ऋषि और शरद चौहान को आम आदमी पार्टी एव दिल्ली विधानसभा से बर्खास्त करने और विधायक पंंकज पुष्कर व पूर्व मंत्री असीम अहमद खान द्वारा उठाए गए मुद्दोंं पर जवाब देने की मांग की है। उन्होंंने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग द्वारा विधायक मनोज कुमार के घरेलू हिंंसा वाले मामले को दिल्ली पुलिस को भेजा गया है। विधायक राजेश ऋषि की जमानत अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। वहींं, आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी मिश्रा आत्महत्या मामले मेंं नरेला के विधायक शरद चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसलिए इन विधायकोंं की विधानसभा सदस्यता रद होनी चाहिए।

BJP नेता शाजिया ने किए खुलासे, केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सरकार और आम आदमी पार्टी ने यदि सोनी के साथ न्याय किया होता तो वह आज जिंंदा होती । उसने न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाया लेकिन उसे निराशा ही मिली। उसके परिजनोंं को न्याय दिलाने के लिए ही पुलिस की विशेष टीम ने विधायक शरद चैहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस अपना कार्य कर रही है। ऐसी स्थिति मे आप नेताओंं द्वारा भाजपा नेताओंं पर दोषारोपण करके जनता को गुमराह करना उचित नहींं है। दिल्ली वासी इस पार्टी का महिला विरोधी चेहरा पहचान गए हैं।

सोनी को इंसाफ दिलाने के लिए गृहमंत्री राजनाथ से मिले भाजपा विधायक