विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP नेता शाजिया ने किए खुलासे, केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 07:41 AM (IST)

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल को लेकर शाजिया ने कई अहम खुलासे भी किए हैंं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। शाजिया के मुताबिक जब वो गाजियाबाद से 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं थी तो 'आप' के नेता महिलाओं से बदसलूकी करते थे। शाजिया ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ शोषण किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी।

महिला को मारा गया थप्पड़

शाजिया के मुताबिक एक बार तो महिला को थप्पड़ मार दिया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने अरविंद केजरीवाल से की थी लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं की बात 'आप' में हमेशा से दबाई जाती रही है। शाजिया इल्मी ने यह खुलासे दिल्ली सचिवालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कहीं।

आशुतोष ने कहा नहीं डरते हम, भाजपा चाहे तो केजरीवाल को करवा दे गिरफ्तार

अन्ना आंदोलन के वक्त से जुड़ी थी सोनी

शाजिया ने खुलासा कि सोनी भी अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़ी हुई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद उसेे कंप्रोमाइज करने के लिए कहा गया। नरेला से विधायक शरद चौहान के नजदीकी रमेश भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी उसने की, लेकिन अरविंद चुप रहे।

'आप' के खिलाफ भाजपा ने जारी की जन चार्जशीट, मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने पर फंसी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पर शाजिया ने कहा कि वह केजरीवाल के एनजीओ की एक पेड वर्कर थीं, उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष बना दिया। उन्हें कानून का भी ज्ञान नहीं है।

महिला से बदसलूकी, एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजेे गए 'आप' विधायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।