विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आशुतोष ने कहा नहीं डरते हम, भाजपा चाहे तो केजरीवाल को करवा दे गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 07:36 AM (IST)

'आप' नेता आशुतोष ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आशुतोष ने कहा मोदी चाहें तो आज ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पाार्टी की सरकार और केंद्र सरकार के बीच तल्ख रिश्तों का सच किसी से भी छिपा नहीं है। सीएम केजरीवाल कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते रहे हैं। अब एक बार फिर आप पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

'आप' नेताओं की गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए 'आप' नेता आशुतोष ने कहा कि केंद्र से दिल्ली का हक मांगना धर्मयुद्ध है। आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी से नहीं डरती और भाजपा चाहे तो कल की बजाय आज ही संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दे।

मोहनिया की गिरफ्तारी पर भड़की 'आप', कहा- आपातकाल जैसे हालात

आशुतोष ने कहा कि गुजरात, गोवा, पंजाब, हिमाचल में लोग कह रहे हैं कि मोदी जी आपको फंसा रहे हैं। हम लोगों ने घर में कह दिया है कि किसी भी दिन पुलिस आकार आशुतोष को गिरफ्तार कर सकती है।

...तो क्या इस बार अपने ही जाल में फंसे केजरीवाल, फेल हुआ सियासी फॉर्मूला?

भगवंत मान के संसद वीडियो पर आशुतोष ने कहा, हम संविधान को मानने और संसद को मानने वाले लोग हैं, लेकिन ये दलितों पर अत्याचार करने वाले लोग हैं। जहां तक सुरक्षा घेरे की बात है तो ISI को पठानकोठ घुमाया गया, लेकिन आम आदमी पार्टी के सांसद ने तस्वीर खींच ली तो सुरक्षा ब्रीच हो गया।

विधेयक लौटाने पर केजरीवाल ने किया तंज-' दिल्ली की हार को भुला दें PM साहब'

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें