विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' ने कहा, किसी और 'नरेंद्र मोदी' ने ली थी 1978 में डीयू से डिग्री

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 06 May 2016 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 08:35 AM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सियासी बहस छेड़ दी है। पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दावा किया है कि उसके पास ऐसे दस्तावेज हैंं, जिनसे साबित किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बारे मेंं झूठी जानकारी दी है। हाल ही मेंं समाचार पत्रोंं मेंं प्रकाशित डिग्री भी फर्जी है।

अगस्ता वेस्टलैंड पर केजरीवाल का ट्वीट- 'मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं'

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग राउज एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय मेंं आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप नेता आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंंत्री अरविंंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को डीयू से आग्रह किया था कि वह प्रधानमंंत्री नरेंंद्र मोदी की डिग्री को वेबसाइट पर सार्वजनिक करे और यह सुनिश्चित करे कि डिग्री के दस्तावेज सुरक्षित हैंं।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की BA वाली डिग्री को बताया फर्जी

नरेंद्र महावीर मोदी ने ली थी डिग्री

आप पार्टी का आरोप है कि वास्तव मेंं ऐसे दस्तावेज ही नही हैंं कि नरेंंद्र दामोदर मोदी ने 1978 मेंं डीयू से डिग्री हासिल की। प्रधानमंत्री ने इस बारे मेंं जानकारी वर्ष 2014 के चुनाव के अपने हलफनामे मेंं दी है। आप नेता का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दी गई स्नातक की तारीख वाले दिन नरेंंद्र महावीर मोदी के ग्रेजुएट होने की जानकारी मिली है। नरेंंद्र महावीर मोदी राजस्थान के अलवर से हैं, जबकि पार्टी ने स्कूल सर्टिफिकेट मेंं कहा है कि पीएम मोदी गुजरात के बड़नगर से है। आप ने दावा किया है कि नरेंंद्र महावीर मोदी ने 1978 मेंं डीयू से स्नातक की डिग्री ली।

धन्यवाद कार्यक्रम में बोले सीएम केजरीवाल 'सिर्फ ऑड-इवन से नहीं चलेगा काम'

गौरतलब है कि वर्ष 2014 के आम चुनाव के पहले मोदी ने अपने हलफनामे मेंं 1978 मेंं डीयू से स्नातक और 1983 मेंं गुजरात यूनिवर्सिटी से परा स्नातक डिग्री हासिल करने की जानकारी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।