विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विपश्यना का महामंत्र, 'अंगुुली टेढ़ी' करने पर अड़े केजरीवाल, जानें किसे कहा गुंडा

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 14 Aug 2016 07:39 AM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपश्यना से लौटने के बाद विरोधियों पर हमले शुरू कर दिए हैं। सीएम ने कहा, जनता के काम करने के लिए अंगुुली टेढ़ी करनी पड़ती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। विपश्यना से लौटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सियासत की धार को तेज कर दिया है। उन्होंने विपक्षियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अंगुली टेढ़ी करने पर ही घी निकलता है। यानी काम होता है। उन्होंनेे इशारे ही इशारे में केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल पर मुहावरे के जरिए तंज कसा।

उन्होंने कहा कि तथाकथित ऊपर बैठे ये गुंडे सीधी भाषा नहीं समझते। उनके इस बयान के साथ दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आखिर उनके निशाने पर कौन है ? उन्होंने किसके लिए इस मुहावरे का इस्तेमाल किया ?

इस बीच इस मामले में भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब तक अरविंद केजरीवाल यहां नहीं थे दिल्ली में अपार शांति थी। उनके आने के बाद दिल्ली का माहौल अशांत हो गया है।

शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान दिल्ली सीएम ने कहा, जनता के काम करने के लिए अंगुुली टेढ़ी करनी पड़ती है। ऊपर बड़े-बड़े गुंडे बैठे हैं, जहां सीधी अंगुुली से घी नहीं निकलेगा।'

नजफगढ़ के खैर डाबर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने हाई कोर्ट से उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई लड़ने के मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा, 'जब हरियाणा में वोटर्स की कीमत कम नहीं है, तो फिर दिल्ली में वोटर्स की कीमत कम कैसे हो सकती है? दिल्ली तो देश की राजधानी है।केजरीवाल ने कहा कि जब हरियाणा में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार जनता के लिए फैसले ले सकती है, तो ऐसा दिल्ली में क्यों नहीं हो सकता।

विपश्यना से लौटेने पर सीएम केजरीवाल ने मंत्रियों को दिया मंत्र

फिर उठा पूर्ण राज्य का मुद्दा

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी की मांग है। इसे पूरा किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते थे और हमारी भी यही मांग है।'

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें