विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर PM नरेंद्र मोदी की मंत्री को जमकर सराहा

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 13 May 2016 10:36 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बहुत बढ़िया काम कर रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की आलोचना का मौका नहीं छोड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ की है।

पानी भेजने की पेशकश पर लातूर मेयर ने केजरीवाल से कहा-'शुक्रिया'

सुषमा स्वराज की तारीफ में केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। उन्होंने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के चंगुल से मरीन इंजीनियर संतोष भारद्वाज की रिहाई की जानकारी दी।

सुषमा स्वराज नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के चंगुल में कैद भारतीय मरीन इंजीनियर की रिहाई के लिए प्रयासरत थीं और लगातार संतोष के परिजनों के संपर्क में थी। सुषमा स्वराज संतोष की पत्नी को भी बराबर ढांढस बंधा रही थीं। इसे देखते हुए केजरीवाल ने सुषमा स्वराज की तारीफ में ट्वीट किया है।

केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज विदेश में हमारे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं।