विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमरे में बेटी को न पाकर छत पर पहुंची मां, फिर क्या हुआ...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 26 Nov 2015 07:57 AM (IST)

सरिता विहार इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सरिता विहार इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

18 साल की बेटी से करता था रेप फिर बोलता था 'किसी को न बताना'

पुलिस के मुताबिक सरिता विहार में रहने वाले सोनू नाम के शख्न ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। ठीक वक्त पर परिजनों की नींद खुलने की वजह से आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग गया।

नौकरी मांगने गई थी, जब लौटी तो सब कुछ लुट चुका था...पढ़ें खबर

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रात के वक्त नींद खुलने पर जब उन्होंने बच्ची को कमरे में न पाकर उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें छत से कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब घर के लोग छत पर पहुंचे तो युवक बच्ची से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था।

दोस्त की बीवी से बोला आईलवयू, फिर जबरन बनाया हवस का शिकार

परिवार के लोगों को देखते ही सोनू वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने परिवार के लोगों को बताया कि आरोपी छत के रास्ते घर में घुस आया था और उसे जबरन अपने साथ ले गया था। लड़की ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।