Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बौखलाए केजरीवाल को BJP का करारा जवाब 'AAP के एमएलए तो 5वीं पास'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2016 08:45 AM (IST)

    ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ का पद) के मुद्दे पर भाजपा व आप में घमासान जारी है। इस मुद्दे पर आज फिर दोनों दलों में तनातनी देखने को मिली। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ का पद) के मुद्दे पर भाजपा व आप में घमासान जारी है। कल विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारे विधायक पढ़े-लिखे हैं, जबकि दूसरे दलों में अनपढ़ हैं।

    जानिए, वह कौन सा प्रावधान है जिस पर AAP-BJP में खिंची है तलवार

    आज विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करारा जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों की लिस्ट जारी है, जिसमें विधायकों की शिक्षा के बारे में बताया गया है। ये लिस्ट विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने जारी की है।

    बड़ा सवाल, क्या BJP MP की चुनौती को स्वीकारेंगे अरविंद केजरीवाल

    भाजपा द्वारा आप विधायकों की लिस्ट में कोई विधायक ग्रेजुएट नहीं है। हालांकि, भाजपा की लिस्ट में आप के सारे विधायकों ने नाम नहीं हैं। यह अलग बात है कि जो लिस्ट भाजपा ने मीडिया को दी है, उसमें विधायकों की न्यूनतम योग्यता आठवीं पास तो अधिक योग्यता 12वीं पास है।

    प्रवक्ता पद छिनते ही AAP विधायक अलका लांबा को याद आया गीता ज्ञान

    पंजाब विस फतह के लिए केजरी ने कसी कमर, रोज 2 घंटे सीख रहे पंजाबी

    खबरें और भी

    यहां पर याद दिला दें कि अरविंंद केजरीवाल ने 'आप' विधायकोंं को संंसदीय सचिव बनाए जाने के मामले को लेकर कल शाम भाजपा और कांग्रेस पर फिर हमला बोला था।

    उन्होंंने कहा था कि दिल्ली सरकार बेहतरीन काम कर रही है, जिसकी चर्चा पूरे देश के साथ-साथ दुनिया मेंं हो रही है। इसी वजह से केंंद्र की मोदी सरकार परेशान है।

    उन्होंंने कहा, 'मैंं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हू कि वे दिल्ली की जनता को बेवजह परेशान न करे। मारना-पीटना या जो बदला लेना है मुझसे ले।।

    इसी कड़ी में अजय माकन पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा था कि अजय माकन भी संसदीय सचिव थे। वहीं यह भी कहा कि हमारे विधायक पढ़े-लिखे हैं, जबकि दूसरे दलों में अनपढ़ हैं।