विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज तिवारी का सियासी सुर, केजरीवाल को बताया विदेशी दुश्मन का एजेंट

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 02:56 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 10 Jul 2016 07:35 AM (GMT+05:30)

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। केंद्र सरकार को गुुंडा कहने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। भाजपा नेता ने केजरीवाल की तुलना मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव से करते हुए कहा कि 'मैं केजरीवाल के इस बयान को नीचतापूर्ण मानता हूं'।

तिवारी ने कहा कि 'ये दुखद है कि दिल्ली के सीएम पद पर ऐसे शख्स बैठे हैं, जिनके विधायक पत्नी को मारते हैं, औरत को छेड़ते हैं, घोटाला करते हैं'। उन्होंने कहा कि क्या भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ऐसे ही थे? मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने विधायकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानी से की। केजरीवाल तुरंत माफी मांगे क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।

जानें, केजरी ने AAP विधायकों से क्यों कहा, 'एक दिन तो जेल जाना ही होगा'

सरकार को गाली देते हैं केजरीवाल
मनोज तिवारी ने कहा कि मथुरा के रामवृक्ष यादव और केजरीवाल जी में समानता है। केजरीवाल पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं। प्रधानमंत्री जी को गाली देते हैं। सीबीआई को गुंडा कहते हैं। पुलिस को गाली देते हैं।सरकार को गाली देते हैं।

नाटक कर रहे हैं केजरीवाल
मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि केंद्र सरकार दिल्ली को नहीं चलने दे रही है। यह नाटक है। तिवारी बोले कि 'हमने कहा था 21 संसदीय सचिव बना लो? हमने कहा महिलाओं को प्रताड़ित करो?'

मनोज तिवारी के सियासी सुर-ताल, गाना गाकर बताया CM केजरीवाल का हाल

विदेशी दुश्मन के एजेंट हैं केजरीवाल
मनोज तिवारी ने कहा कि मूल यह है कि केजरीवाल जी विदेशी दुश्मन के एजेंट है। उनका संवैधानिक पद पर बैठना देश और दिल्ली के लिए खतरनाक है। ये जिस देश विरोधी एजेंडे से आए हैं, उसी पर चल रहे हैं। ये देश विरोधी लोग हैं।

मोहनिया की गिरफ्तारी पर भड़की 'आप', कहा- आपातकाल जैसे हालात

क्या कहा था केजरीवाल ने?
शुक्रवार को साकेत में ईद मिलन के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें किसी का डर नहीं है, क्योंकि उनके साथ अल्लाह है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे सारे एमएलए स्वतंत्रता सेनानी हैं। ये रोज किसी ना किसी को जेल भेज देते हैं। मैंने सबसे बोल दिया की अगर डर लगे तो इस्तीफा दे दो। एक दिन तो जेल जाना होगा'।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।