विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड के मना करने पर प्रेमी ने उठाया ये कदम...और फिर सब खत्म

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2016 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 08:03 AM (IST)

दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेब सराय गांव की हरिजन बस्ती मेंं रहने वाले एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद खुदकुशी कर ली। युवक यहां करीब तीन साल से किराए पर रह रहा था। वह इसी मकान मेंं एबीसी चांस फॉर डांस एकेडमी चलाता था। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी सचिन (24) हरिजन बस्ती की गली नंबर 5 मेंं एक मकान मेंं ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। बेसमेंंट मेंं वह डांस एकेडमी चलाता था। यहां करीब 15 लड़के-लड़कियां डांस सीखने आते थे। यहींं पर छतरपुर निवासी योगिता (24) भी डांस सीखने आती थी। मंगलवार शाम योगिता यहां आई थी लेकिन रात को घर नही पहुंची। बुधवार सुबह युवती की बहन उसे खोजते हुए डांस एकेडमी पहुंची तो उसमेंं ताला लगा हुआ था।

प्रेमी को जेल जाता देख किशोरी ने थाने में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

युवती की बहन ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहींं खुला। सुबह करीब 10 बजे उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मेन चैनल गेट का ताला तोड़ा फिर लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गई। पुलिस ने देखा कि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले मेंं बिजली के एक्सटेंंशन बोर्ड का मोटा तार कसा हुआ था। युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी मेंं भिजवा दिया। युवक के परिजनोंं को इंदौर मेंं सूचना दे दी गई है। पड़ोसियोंं ने बताया कि युवक यहां तीन साल से डांस एकेडमी चला रहा था और अकेले रहता था।

शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि कमरे मेंं कुछ सजावटी मोमबत्तियां व गुलाब की पंखुड़ि़या मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनोंं मेंं प्रेम संबंध थे। किसी बात पर झगड़ा होने या युवक का प्रेम प्रस्ताव न स्वीकार करने पर पहले उसने तार से गला घोटकर युवती की हत्या की होगी फिर खुद फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस युवक व युवती के दोस्तोंं व एकेडमी मेंं डांस सीखने आने वाले अन्य छात्रोंं से भी पूछताछ कर रही है।

पत्नी को बोला 'आई लव यू' तो पति ने पिलाई शराब, फिर क्या हुआ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।