विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 07:56 AM (IST)

फरीदाबाद मेंं दिव्यांग भाई की मदद के नाम पर पहले तो युवकों ने शादी का ड्रामा रचा और फिर किशोरी को एक साल तक बंधक बनाकर रखा।

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। दिव्यांग भाई की मदद के नाम पर युवकों ने पहले तो नाबालिग किशोरी से शादी का ड्रामा किया फिर उसे बंधक बनाकर करीब एक साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिस वक्त किशोरी के साथ शादी का ड्रामा रचा गया था उस समय वह नाबालिग थी। इस पूरेे ड्रामे को अंजाम तक पहुंचाने वाले युवकों का नाम संजय व योगेश है।

दरअसल संजय और योगेश ने पूरा ड्रामा रचने के लिए पहले तो एक युवक को अपने जाल में फंसाया और फिर अचानक एक साल पहले उस युवक को लेकर किशोरी के घर पहुंच गए। संजय और योगेश ने किशोरी पर युवक के साथ शादी करने का दबाव बनाया और मंदिर में ले जाकर उसकी शादी युवक से करवा दी।

15 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बनी मां, फिर क्या हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

किशोरी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

एक साल तक आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। एक दिन मौका पाकर युवती इनके चंंगुल से फरार होने में कामयाब रही। फरार होने के बाद किशोरी ने अपने दिव्यांग भाई से संपर्क किया और पूरी आपबीती बताई। पूरा सच सामने आने के बाद दिव्यांग भाई और बहन ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म किया, पैसे लिए, गर्भपात भी कराया

दिव्यांग भाई को मारना चाहते हैं आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी मदद के नाम पर उसके भाई से नशे का कारोबार करवाते थे। पीड़िता का कहना है कि करीब दो साल पहले एक हादसे में उसके भाई के दोनों पैर कट गए थे। संजय और योगेश ने मदद के नाम पर उसके भाई को रहने का ठिकाना दिया और नशे के कारोबार में धकेल दिया।

दहेज नहीं मिला तो पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुर ने की घिनौना हरकत