विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बनी मां, फिर क्या हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2016 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 07:38 AM (IST)

रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म की शिकार हुई 15 साल की किशोरी ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। बदनामी के डर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी के एक अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 15 साल की किशोरी ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बदनामी के डर से किशोरी की मां ने नवजात को अस्पताल के डस्टबिन में फेंक दिया।

किशोरी की मां ने जैसे ही नवजात को डस्टबिन में फेंका, असपताल प्रशासन को इस बारे में सूचना मिल गई। आनन-फानन में नवजात को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामले में नया खुलासा सामने आयाा है।

कब्र खोदकर निकाला किशोरी का शव, आधी रात तक किया इंतजार और फिर...

रिश्तेदार ने किया था रेप

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला परिवार के एक 30 वर्षीय परिचित ने किशोरी के साथ दुुष्कर्म किया था। उस वक्त पीड़ता के परिजनों ने बदनामी के डर से मामले को दबाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल अब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घर से बाहर पड़ोसी ने नाबालिग को रौंदा, चौखट के भीतर रिश्तेदार ने नहीं छोड़ा

बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची मां

पुलिस ने नवजात को डस्टबिन में फेंकने को लेकर भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 12 जून की सबुह 15 साल की किशोरी के पेट में दर्द शुरू हुआ था, जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंची थी।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।