विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्र खोदकर निकाला किशोरी का शव, आधी रात तक किया इंतजार और फिर...

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2016 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2016 07:35 AM (IST)

नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो किशोरियों के शव को कब्र से खोदकर बाहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो तंत्र-मंत्र के फेर में जवान किशोरियों की लाशों को कब्र से निकालकर उनके साथ जादू टोना करता था। गिरफ्त में आए युवक ने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासे किए है।

कब्र खोदकर निकाला युवती का शव

घटना शादीपुर छिड़ौली गांव की है। जहां करीब तीन सप्ताह पहले एक युवती की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने युवती के शव को जमीन में दफन कर दिया। शव को दफन करने के बाद भी पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक की नजर किशोरी पर थी। युवक ने रात के अंधेरे में किशोरी के शव को कब्र से निकाल लिया और तंत्र-मंत्र के जरिए सिद्धि पाने की कोशिशों में जुट गया।

असम की किशोरी के साथ पति करता था रेप, पत्नी बोली किसी को मत बताना

पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम सद्दाम हुसैन है। सद्दाम महावड़ गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सद्दाम भारी कर्ज में डूबा हुआ था और वह तंत्र-मंत्र के जरिए कर्ज से मुक्ति चाहता था। इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी दिल्ली से तंत्र-मंत्र की किताब भी खरीदकर लाया था।

खास मर्दों पर रहती थी लड़कियों की नजर, पैसों के लिए करती थीं ये काम

शव के साथ की हैवानियत

पुलिस का कहना है कि आरोपी सद्दाम की नजर मृतक किशोरी के शव पर थी और उसने रात के वक्त छिड़ौली गांव के कब्रिस्तान से कब्र खोदकर युवती के शव को बाहर निकाल लिया। आरोपी सद्दाम ने किशोरी केे शव से सिर को अलग कर दिया और उसके हाथ-पैर काटकर करीब एक किलोमीटर दूर ले गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी सद्दाम को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

भतीजे संग पत्नी को इस हालत में देखकर पति के उड़ गए होश, और फिर...

सद्दाम ने दिल्ली से खरीदी तंत्र-मंत्र की किताब

पुलिस पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि सद्दाम ने बताया कि बादलपुर के सादोपुर की झाल पर उसकी लोहे की वेल्डिंग की दुकान है। कारोबार ठीक से न चलने से कर्ज में डूब गया है। वह दिल्ली की मस्जिद पर गया। वहां पर नक्ष नाम के जादू की किताब खरीदी। वह सिद्धि प्राप्त कर धन कमाना चाहता था, जिससे कि कर्ज को पाट सके। पूछताछ में सद्दाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसने बताया कि तंत्र-मंत्र के बाद वह किशोरी का सिर, हाथ और पैर वहीं पर छोड़कर चला गया था।

महिला बोली नहीं बनाऊंगी अवैैैैध संबंध, गई नौकरी, रुक गया वेतन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।