विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम की किशोरी के साथ पति करता था रेप, पत्नी बोली किसी को मत बताना

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 11 Jun 2016 11:11 AM (IST)

फरीदाबाद में रिश्तेदार द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को महिला असम से अपने घर फरीदाबाद लेकर आई थी।

News Article Hero Image

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। माता-पिता की मौत के बाद दादी ही उसका सहारा थी, वो दादी को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। दादी के कहने पर अच्छे भविष्य के सपना संजोए 13 साल की लड़की जान-पहचान वालों के साथ असम से फरीदाबाद तक चली आई। लेकिन किशोरी के साथ यहां जो भी हुआ वह बेहद शर्मनाक है।

पढ़े पूरी खबर

माता-पिता की मौत के बाद 13 साल की किशोरी असम के छोटे से गांव में अपनी दादी के साथ रती थी। अचानक एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि किशोरी के जीवन में भूचाल सा आ गया। असल में गांव की रहने वाली एक महिला फरीदाबाद में अपने पति के साथ रहती है।

भतीजे संग पत्नी को इस हालत में देखकर पति के उड़ गए होश, और फिर...

महिला ने दादी से कहा किशोरी को अच्छी शिक्षा दूंगी

महिला किसी काम से असम गई थी और वहां गांव में वह किशोरी की दादी से मिली। महिला ने दादी को अच्छी शिक्षा का प्रलोभन देकर लड़की को उसके साथ भेजने को कहा। दादी भी लड़की का भविष्य संवारना चाहती थी और उसके पोती को खुद से अलग कर महिला के साथ फरीदाबाद भेज दिया।

महिला बोली नहीं बनाऊंगी अवैैैैध संबंध, गई नौकरी, रुक गया वेतन

फरीदाबाद में महिला ने दिखाया असली रूप

किशोरी दादी के कहने पर महिला के साथ फरीदाबाद आ गई, शुरू के कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में महिला के पति ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। महिला के पति ने मुंह खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी।

घर से बाहर पड़ोसी ने नाबालिग को रौंदा, चौखट के भीतर रिश्तेदार ने नहीं छोड़ा

महिला ने कहा किसी को मत बताना

किशोरी ने महिला को उसके पति द्वारा की गई हरकतों के बारे में बताया तो, महिला ने किशोरी से कहा कि अंकल जो करते हैं, उन्हें करने दो, बस तुम यह सब किसी को मत बताना।

विदेशी युवती के साथ 'छक्का' ने भी किया था दुष्कर्म, 'गंजा' था मास्टरमाइंड

मकान मालिक ने की मदद

महिला के पति की हरकतों से परेशान किशोरी ने सारी बात मकान मालिक की पत्नी को बताई। मकान मालिक की पत्नी ने किशोरी की आपबीती सुनकर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

मुंह में सुलेशन लगा कपड़ा ठूंस दानिश महिला के साथ 9 दरिंदों ने किया था रेप