विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंह में सुलेशन लगा कपड़ा ठूंस दानिश महिला के साथ 9 दरिंदों ने किया था रेप

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2016 07:36 AM (IST)

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने डेनमार्क की महिला से 2014 में हुए गैंगरेप और लूट मामले में फैसला सुनाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने डेनमार्क की महिला से 2014 में हुए गैंगरेप और लूट मामले में फैसला सुनाते हुए आज पांच लोगों को दोषी करार दिया है। मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने नई दिल्ली स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे अधिकारी क्लब मेंं सुनसान पार्क की झाडि़यों में महिला को जबरन लेकर गए थे और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

नशेड़ी थे सभी आरोपी

सभी आरोपी नशेड़ी थे और स्टेशन के आसपास व प्लेटफार्म पर रात बिताते थे। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने एक के बाद एक सभी नौ आरोपियोंं को दबोच लिया था। यह घटना दिल्ली की सबसे बड़ी सामूहिक दुष्कर्म की घटना में से एक थी।

विदेशी युवती के साथ 'छक्का' ने भी किया था दुष्कर्म, 'गंजा' था मास्टरमाइंड

लूटपाट के बाद किया दुष्कर्म

एफआइआर मेंं महिला ने दरिंदो की संख्या 8 बताई थी। लेकिन जांच मे आरोपियोंं की संख्या 9 होने का पता चला था। बयान मेंं आरोपियोंं नेंं कहा था कि सबसे पहले उन्होंंने महिला को क्लब मेंं ले जाकर लूट लिया, इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ आरोपियोंं ने जब महिला की पैंंट जबरन खोलना शुरू किया तो वह विरोध करने लगी। इस पर चार आरोपियों ने महिला के गले पर चाकू रख दिया।

घर से बाहर पड़ोसी ने नाबालिग को रौंदा, चौखट के भीतर रिश्तेदार ने नहीं छोड़ा

मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा

सबसे पहले महेंद्र और फिर अन्य आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। वारदात के दौरान महिला शोर न मचाए। इसके लिए आरोपियो ने सुलेशन (टायर पंचर में काम आने वाला रसायन) लगा कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया था। वह कपड़ा आरोपियोंं को वहीं कहीं पर गिरा हुआ मिला था।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच

महिला का लोअर पहनकर भागा था आरोपी

महेंद्र के दुष्कर्म करने के बाद उसने राजा को 100 रुपये देकर पास के पहाड़गंज मार्केट से नौ कंडोम मंगवा लिया, जिनमेंं से पांच पुलिस को मौके से मिले थे। नौ आरोपियोंं द्वारा तीन घंटे तक बंधक बना दुष्कर्म करने पर महिला परेशान होकर मुंह से कपड़े निकालने की कोशिश करती थी तो आरोपी उसकी जमकर पिटाई कर देते थे। महिला का चेहरा और पूरे शरीर पर चोटोंं के निशान थे। वारदात के बाद एक आरोपी महिला का ही लोअर पहनकर भाग गया था। मजबूरन महिला को आरोपी की पैंट पहननी पड़ी थी।

शर्मनाक: 'तुम बच्चियों के साथ रुको, मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।