विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक: 'तुम बच्चियों के साथ रुको, मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं'

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2016 07:36 AM (IST)

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित कॉटेज से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। छेड़खानी के विरोध में आज बच्चियों ने कॉटेज में जमकर हंगामा किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

बच्चियों ने किया हंगामा

दरअसल आज मंत्री संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि 10 साल तक के बच्चों के लिए बनाए गये विलेज कॉटेज होम में रह रही कुछ बच्चियों ने वहां के अधीक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और बच्चियां इसको लेकर हंगामा कर रही हैंं ।

MD की शर्त, नौकरी करनी है तो गटकनी पड़ेगी शराब, करना होगा सेेक्स

मौके पर पहुंचे मंत्री

सूचना मिलने के बाद मंत्री संदीप कुमार मंत्रालय के अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर संदीप कुमार ने अपने साथ गई विशेष कार्य अधिकारी को बच्चियों के साथ बात करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान वहां विभाग की अन्य महिला अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थीं। बच्चियों का आरोप था कि अधीक्षक राम सहाय मीना बच्चियों को एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उनके साथ छेड़छाड़ की।

'तुम लड़कियों के साथ रुको और मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं'

मंत्री संदीप कुमार ने विलेज कॉटेज होम के अधीक्षक राम सहाय मीना से भी बात की। मीना ने वेलफेयर अफसर राखी पर आरोप लगाया कि उसने कहा था कि तुम लड़कियों के साथ रुको और मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच

मंत्री ने अधिकारियों से की बात

मीना से बातचीत के बाद मंत्री संदीप कुमार ने वेलफेयर अफसर से भी बात की, इस दौरान वेलफेयर अफसर की तरफ से गोलमोल जवाब मिला। मौके पर मौजूद मंत्री संदीप कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विलेज कॉटेज होम के अधीक्षक राम सहाय मीना और वेलफेयर अफसर राखी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।

दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि यदि जांच के दौरान वेलफेयर अधिकारी राखी भी दोषी पाई जाती हैंं तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाए।

पिता बोले, जाने किस हाल में होगी बच्ची, सिर्फ भैंस ही खोज सकती है UP पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।