विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MD की शर्त, नौकरी करनी है तो गटकनी पड़ेगी शराब, करना होगा सेेक्स

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 25 May 2016 01:26 PM (IST)

नौकरी ज्वाइन करने के लिए ऑफिस पहुंची युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप कंपनी के एमडी पर लगा है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। नौकरी ज्वाइन करने के लिए ऑफिस पहुंची युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप कंपनी के एमडी पर लगा है। पीड़ित युवती मूलरूप से छत्तीगढ़ की रहने वाली है।

सिस्टर कहकर स्कूटी पर बैैठाया, 5 मिनट बाद ही रिश्ते को कर दिया शर्मसार

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार को वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कंपनी के एमडी ने ऑफिस की दूसरी ब्रांच दिखाने के बहने उसे अपनी कार में बैठा लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कार में उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।

मां को नींद की गोली खिलाकर जबरन बेटी के साथ सोता था सौतेला पिता

युवती के मुताबिक उसके मना करने पर कंपनी के एमडी ने उसे देख लेने और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि एमडी ने उससे यह भी कहा कि यदि नौकरी करनी है तो शराब पीनी होगी और सेक्स भी करना पड़ेगा। फिलहाल पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक कपिल देव महिलाओं के साथ करता था घिनौना काम