विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खास मर्दों पर रहती थी लड़कियों की नजर, पैसों के लिए करती थीं ये काम

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2016 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2016 10:51 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अमीर लोगों को अपना निशाना बनााता था। इस गिरोह में लड़कियां भी शामिल हैं।

News Article Hero Image

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लड़कियों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंट को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के मास्टरमाइंड की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है जो मूलरुप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है।

प्यार भरी बातों से शुरू होता था सिलसिला

आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गिरोह में लड़कियों को शामिल रखा था, जो पहले फोन पर लोगों से प्यार भरी बातें करती थीं और फिर बात करने वाले शख्स को मिलने बुलाया जाता था।

महिला बोली नहीं बनाऊंगी अवैैैैध संबंध, गई नौकरी, रुक गया वेतन

बना लेते थे अश्लील वीडियो

मुलाकात के दौरान गिरोह के सदस्य शख्स की अश्लील वीडियो बना लेते थे, और फिर शुरू हो जाता था वसूली का खेल। आरोपी ने बताया कि पैसे न मिलने पर वह लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी देता था।

असम की किशोरी के साथ पति करता था रेप, पत्नी बोली किसी को मत बताना

पुलिस को मिली थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि शहर में हनी ट्रैप से जुड़ा गिरोह सक्रिय है और इसमें शामिल लड़कियां अमीर लोगों को अपना निशाना बनाती हैं। पुलिस को यह भी पता चला कि अब तक कई लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए गिरोह को लाखोंं रुपये दे चुके हैं।

गिरोह की महिला सदस्य ने दर्ज कराया मामला

पुलिस के मुताबिक हाल में गिरोह ने एक अमीर शख्स को अपने जाल में फंसाया था। और उससे 25 लाख रुपए की मांग की थी। शख्स ने पैैसे देने से मना किया तो उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस भी दर्ज करा दिया गया था।

भतीजे संग पत्नी को इस हालत में देखकर पति के उड़ गए होश, और फिर...

पुलिस के अलाधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गिरोह को पर्दाफाश करने को लेकर योजना तैयार की गई और पीड़ित शख्स से ही फोन कराया गया। फोन पर 2 लाख रुपए में डील तय हुई। जिसके बाद आरोपी वेद प्रकाश पैसे लेने के लिए पीड़ित से मिलने जा पहुंचा। मुलाकात के दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।