विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज नहीं मिला तो पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुर ने की घिनौना हरकत

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 07:36 AM (IST)

पलवल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज ने मिलने से नाराज पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।

News Article Hero Image

पलवल। दहेज न मिलने से नाराज पति ने पहले तो पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए फिर ससुर ने भी बहू के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पति के कहने पर ही ससुर ने उसके साथ गंदी हरकत की और मुह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित महिला के मुताबिक जब उसने मामले की शिकायत की तो पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, इतना ही नहीं पीड़िता के मुताबिक उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पति और ससुर ने उसके साथ हैवानियत की।

2 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, और फिर...ये हुआ

पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी होडल के पास बांसवा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ मार-पीट भी हुई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बच्ची बोली, टॉफी देने के बहाने झाड़ियों में ले गए अंकल...कपड़े भी उतारे

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

15 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बनी मां, फिर क्या हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप