विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने 'आप' को बताया किसान विरोधी, किया बैलगाड़ी वाला प्रदर्शन

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 09:55 PM (IST)

दिल्ली सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। किसानोंं से व्यावसायिक दर पर बिजली बिल वसूलने के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व मेंं कांग्रेसियोंं ने बैलगाड़ियों व ट्रैक्टरोंं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंंने पंजाब जाकर वहां के किसानोंं को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की सच्चाई बताने का भी एलान किया है।

माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार तथा टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने ट्यूबवेल के लिए व्यावसायिक दर पर बिजली देने तथा लोड क्षमता 20 किलोवाट से कम करके 10 किलोवाट कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं। बिजली की दर बढ़ाकर सरकार ने किसानोंं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंंने कहा कि केजरीवाल सरकार को सत्ता मेंं आए डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीत गया है और उनके द्वारा मुफ्त पानी व सस्ती बिजली को लेकर किए गए वादे झूठे नजर आ रहे हैं।

माकन ने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली मेंं ओलावृष्टि से फसलेंं बर्बाद होने पर केजरीवाल ने प्रत्येक प्रभावित किसान को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन अब किसानोंं को डेढ़ से तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह किसानोंं के साथ विश्वासघात है।

पीएम मोदी के भाषण के दौरान सोते मिले अरविंद केजरीवाल, तस्वीरें वायरल

गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल

माकन ने आरेप लगाया कि दिल्ली के बाद अब केजरीवाल पंंजाब मेंं लोगोंं को गुमराह कर रहे हैं। वहां दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं, जबकि दिल्ली मेंं उनकी सरकार पूरी तरह से असफल रही है। इसलिए पंजाब के लोगोंं को सावधान रहना चाहिए। दिल्ली से कांग्रेस के कार्यकर्ता पंजाब जाकर वहां के लोगोंं खासकर किसानोंं को दिल्ली की असलियत बताएंगे।

विपश्यना का महामंत्र, 'अंगुुली टेढ़ी' करने पर अड़े केजरीवाल, जानें किसे कहा गुंडा