Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एलजी नजीब जंग से मिले कांग्रेस नेता, बोले- बर्खास्त हो दिल्ली सरकार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2016 08:55 AM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने एलजी नजीब जंग से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली सरकार सभी मोर्चें पर वि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। कांग्रेस नेताओंं के शिष्टमंडल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली सरकार सभी मोर्चें पर विफल रही है। विकास कार्य रुक गया है।

    पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, मंगत राम सिंघल, डॉ. योगानंद शास्त्री, मतीन अहमद, आसिफ अहमद खान सहित अन्य कांग्रेस नेता उपराज्यपाल से मिले। उन्होंंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगोंं की समस्याएं हल करने मेंं विफल रही है। सड़कोंं का बुरा हाल है। हल्की बारिश होते ही सड़कोंं पर पानी जमा हो जाता है।

    मुस्कुराते हुए वेटिकन सिटी के लिए सीएम केजरीवाल ने भरी उड़ान

    कांग्रेस ने कहा कि डेंंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन अस्पतालोंं मेंं मरीजोंं का ठीक से इलाज नहींं हो रहा है। दिल्ली सरकार के छह मेंं से तीन मंत्री फर्जी डिग्री, भ्रष्टाचार और सेक्स स्कैंंडल मे फंस गए है। कई विधायकोंं पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसलिए इस सरकार को सत्ता मेंं बने रहने का कोई अधिकार नहींं है।

    जानें, अरविंद केजरीवाल के पूर्व मंत्री संदीप की सेक्स सीडी का यह पहलू

    खबरें और भी