विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कांग्रेस ने 'आप' के खिलाफ किया शार्क और मगरमच्छ वाला प्रदर्शन

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:46 AM (IST)

दिल्ली में सड़क के गड्ढों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गड्ढों में मगरमच्छ और शार्क के पुतला बनाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा कोल दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रकट किया है। गड्ढे से हुई मौत पर घिरी दिल्ली के खिलाफ कांग्रेस ने आउटर रिंग रोड मुनीरका पर बने गड्डों में आर्टिफिशल मगरमच्छ और शार्क डालकर विरोध प्रकट किया।

कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की सड़कें इतनी जानलेवा हो गई है और गड्ढों पर इतना पानी भर जाता है कि कुछ दिन बाद इसी तरह असली मगरमच्छ भी आ जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

क्लिक कर जानें, केजरीवाल का नया सियासी फॉर्मूला 'जो फिट है, वो हिट है'

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस का कहना है कि हाल ही में एक युवक दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से अपनी जान गवां बैठा लेकिन दिल्ली सरकार सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। शर्मिष्ठा ने कहा कि दिल्ली सरकार गहरी नींद में सो रही है एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

BJP की नसीहत, 'आप' विधायकों के बेडरूम में कैमरे लगवाएं केजरीवाल

कांग्रेस ने कहा है कि वह दिल्ली सरकार और भाजपा शासित निगम पर इन गड्डों को तुरंत भरने के लिए दवाब बनाएगी।दिल्ली कांग्रेस #JaagoYaBhaago मुहिम को प्रत्येक दिन चलाएगी। इस कार्यक्रम का मकसद है कि दिल्ली सरकार और भाजपा की निगम सरकार को जगाया जा सके, ताकि दिल्लीवासियों को जलभराव और सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।