विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता मनोज तिवारी के घर हमला, 4 आरोपियों को मिली जमानत

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 03 May 2017 05:40 PM (IST)

मनोज तिवारी के घर पर हमले के आरोप में गिरफ्तार 7 लोगों में से 4 को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है।

भाजपा नेता मनोज तिवारी के घर हमला, 4 आरोपियों को मिली जमानत
भाजपा नेता मनोज तिवारी के घर हमला, 4 आरोपियों को मिली जमानत

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमले के आरोप में गिरफ्तार 7 लोगों में से 4 को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। हमले के आरोप में गिरफ्तार हुए तीन अभियुक्तों ने जमानत नहीं मांगी थी।

इससे पहले मनोज तिवारी के सरकारी आवास पर रविवार को हुए हमले की घटना में दिल्ली पुलिस के उपरनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पीसीआर इकाई में तैनात एएसआई कैलाश चंद को सीसीटीवी वीडियो में तिवारी के आवास पर देखा गया। वह हमलावरों को रोक सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।' अधिकारी ने बताया कि चंद के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: AAP में सुलह: अमानतुल्लाह पार्टी से सस्पेंड, कुमार विश्वास का कद बढ़ा

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में चंद को घटना के बाद तिवारी के घर में घुसते और बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर के बाहर देर रात हुई मारपीट और झड़प हुई थी।

एक गाड़ी उनके घर में घुस गई। उनके स्टाफ को मामूली चोटें आईं थीं। पार्किंग में खड़ी वैगनआर के शीशे टूट गए और खरोंचे आईं हैं। स्टाफ की पहचान पर आरोपित दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि रविवार देर रात जब मनोज तिवारी के नार्थ एवन्यू स्थित घर पर ये घटना हुई उस वक्त मनोज वहां मौजूद नहीं थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: AAP की जंग में कूदे मनोज तिवारी, विश्वास को बताया देशभक्त

मनोज तिवारी ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा था, 'हमलावरों ने घर में घुसकर हर कमरे की तलाशी ली और घर में मौजूद उनके स्टाफ के साथ मारपीट भी की। जिस वक्त हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया लगभग उसी वक्त वो घर पर मौजूद रहते हैं।'