विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी सेक्स रैकेट: इस मशहूर क्रिकेटर तक थी मास्टरमाइंड की पहुंच

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:43 AM (IST)

कर्नल अजय अहलावत को सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसका गुर्गा था पीएन सान्याल नाम का शख्स। विदेशी लड़कियों के भरोसे सेक्स रैकेट चलता था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक सफदरजंग एन्क्लेव में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस मामले में 2 सांसदों का जिक्र आया था लेकिन अब इस लिस्ट में एक क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है।

'इंडिया संवाद' को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कर्नल अहलावत से मिलते थे। कर्नल अहलावत अपने इस फार्म हाउस में पोलो क्लब चलाते थे। अहलावत के ही फार्म हाउस में धोनी का बर्थ-डे भी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक इस रैकेट में कर्नल अहलावत के अलावा कई आर्मी अफसरों के बारे में भी जानकारी मिली है।

कर्नल अजय अहलावत और पीएन सान्याल के संपर्क बड़े नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और आर्मी अफसरों से बताए जा रहे हैं। इस केस में रूसी लड़की ने पुलिस को बताया है कि यह दोनों सेंट्रल एशियाई मुल्कों से लड़कियों को दिल्ली लाकर पावरफुल लोगों के पास भेजते थे।

मां सेे बोली किशोरी, मौसा ने फोन में दिखाई गंदी फिल्म, और कहा...

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल देश के रक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए तो नहीं किया जा रहा था। सान्याल के सम्पर्क इनकम टैक्स के कई बड़े अफसरों से भी बताए जा रहे हैं। पीएन सान्याल का परिवार मूल रूप से वेस्ट बंगाल का निवासी है। 25 साल पहले वह दिल्ली आ गए थे। उनकी पत्नी लखनऊ के गोमती नगर में रहती हैं, बेटा हॉगकॉग में और बेटी अमेरिका में रहती हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड ने खोला राज

सफदरजंग एनक्लेव में चल रहे सेक्स रैकेट और चीटिंग का राज पुलिस के बजाय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड ने खोला था। रेड के दौरान वहां एक रशियन लड़की बाथरूम में बंद मिली। पुलिस के अनुसार आईटी रेड के दौरान उस लड़की ने खुद की नस काट ली थी, जिसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों ने पुलिस को दी थी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बिजनेसमैन प्रीतेंदर नाथ सान्याल के सफदरजंग एनक्लेव ए-2 ब्लॉक स्थित घर पर रेड की थी। पुलिस के मुताबिक फ्लैट से कई विदेशी लड़कियों के फोन नंबर, उनके पासपोर्ट की फोटोस्टेट और ट्रैवल डॉक्युमेंट्स बरामद हुए। वह लड़कियां सान्याल के पास आती रहती थी। रैकेट के बड़े पैमाने को देखते हुए इस केस की जांच के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है।

काम करते वक्त 'साहब' बुुरी नजर से देखते थे और फिर एक दिन...

विदेशी लड़की ने खोले राज

विदेशी लड़की ने बयान दिया है कि सान्याल ने उसे जबरन अपने घर में रखा हुआ था और उसका पासपोर्ट भी उसके ही कब्जे में था। लड़की ने यह भी बताया कि सान्याल से उसका परिचय इंडियन आर्मी के रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत ने कराया था। उसने यह भी बताया कि सान्याल के पास दूसरी विदेशी लड़कियां भी आती हैं, जिन्हें वह देह व्यापार के लिए भेजता है। पुलिस ने रूसी लड़की के बयान दर्ज किए। डीसीपी के मुताबिक, उसने पुलिस को रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत के बारे में बताया। विदेश से लड़कियों को दिल्ली बुलाने के काम वही करता था।

टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी विदेशी लड़की

सान्याल के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली रूसी लड़की 25 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। दिल्ली के अलावा वह जयपुर और सरिस्का भी भेजी गई है। कर्नल अजय अहलावत के खिलाफ पहले से ही चीटिंग के तीन केस दर्ज हैं। इनमें एक केस हौज खास थाने में दर्ज है।