विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम करते वक्त 'साहब' बुुरी नजर से देखते थे और फिर एक दिन...

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 08:01 AM (IST)

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक घरेलू सहायिका सेना से रिटायर्ड अधिकारी पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। सेना से रिटायर्ड अधिकारी पर घरेलू सहायिका के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात वसंतकुंज इलाके की है। आरोपी अधिकारी का नाम अनिल तिवारी (60) है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 26 जून को बिहार की रहनी वाली एक युवती (27) को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था।

भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से बोले...करो ये काम

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि एक शाम जब वह काम करने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मुंह न खोलने के लिए पैसों का लालच भी दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म के बाद कहा कि अगर वह उसकी बात मानती रहेगी तो वह उसे किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगा।

बहू से कहता था ससुर, 'दिन में रहेगी मेरी गर्लफ्रेंड, और रात में बनेगी पत्नी'

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म की वारदात के बाद से वह काफी डर गई थी और इसी वजह से उसने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर