विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से बोले...करो ये काम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 10 Jul 2016 07:35 AM (IST)

नोएडा में भाई को जान से मारने की धमकी देकर 2 युवकों ने 13 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बना डला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

नोएडा [जेएनएन]। दनकौर में 13 की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले 2 युवकों पर लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दनकौर में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक 28 जून को उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस के 2 युवक घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजनेे का शौक था उसे, 1500 महिलाओं के साथ...

किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की और पुलिस व परिजनों को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी आरोपियों की धमकी से सहम गई। शाम को परिजनों के घर आने के बाद भी किशोरी ने कुछ नहीं बताया। परिजनों ने किशोरी से सख्ती से पूछा तब किशोरी ने आपबीती बताई। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी।

बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर