विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 03 Jul 2016 03:41 PM (IST)

फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि एक शख्स जबरन उसके घर में घुसा और उसके साथ रेप की कोशिश की।

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में मां की आबरू बचाने आए बेटे की पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक उसके घर में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के मुताबिक आरोपी युवक उसे जबरन एक कमरे में घसीट ले गया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि आरोपी शख्स ने अपने साथ हथियार ले रखा था।

नाबालिग लड़की के साथ डॉक्टर ने कमरे में की यह करतूत

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। महिला के मुताबिक शोर सुनकर उसका बेटा उसे बचाने की कोशिश करने लगा तो आरोपी ने बेटे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

नौकरी का झांसा देकर नोएडा में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी से रेप

महिला का कहना है कि शोर सुनकर आसपास केे लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गर्लफ्रेंड के मना करने पर प्रेमी ने उठाया ये कदम...और फिर सब खत्म