Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू के बदले मिजाज से बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ेंं- क्या कहते हैं आंकड़े

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2016 07:53 AM (IST)

    डेंंगू के अब तक जो मामले सामने आए है, उससे यह साफ है कि बीते साल के मुकाबले इस वर्ष पिछले साल से भी डेंंगू का प्रकोप अधिक रहेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। सरकार व नगर निगमों की तरफ से की गई तमाम तैयारियों के बाद भी राजधानी दिल्ली में डेंंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। आंकड़े इस बात को सही ठहराते हैं। इस साल अब तक सामने आए डेंंगू के मामलोंं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डेंंगू के बदले मिजाज से लोगोंं की मुश्किलेंं बढ़ती नजर आ रही हैं।

    डेंंगू के अब तक जो मामले सामने आए है, उससे यह साफ है कि बीते साल के मुकाबले इस वर्ष पिछले साल से भी डेंंगू का प्रकोप अधिक रहेगा। नगर निगम के आंकड़ो के अनुसार 30 जुलाई तक 119 मामले सामने आ चुके हैं। इतने अधिक मामले पहले कभी नहींं देखे गए। डेंंगू के मामले सितंबर और अक्टूबर मेंं अधिक आते हैं।

    600 रुपये में होगी निजी अस्पतालों में डेंगू की जांच

    दिल्ली मेंं पहली बार 1996 मेंं डेंंगू ने कहर बरपाया था। इसके बाद यहां कई सालोंं तक डेंंगू के बहुत अधिक मामले नहींं देखे गए। इससे लोगोंं ने राहत की सांस ली। उसके बाद वर्ष 2003 मेंं 2882 मामले आए थे, जिसमेंं से 35 लोगोंं की मौत हुई थी। तब सेंं डेंंगू हर तीसरे या चौथे साल अपना असर दिखाता रहा है।

    वर्ष 2003 के बाद वर्ष 2006 मेंं 3366 मामले आए थे जिसमेंं से 65 लोगोंं की मौत हुई थी। इसके बाद वर्ष 2010 मेंं 6259 मामले देखे गए थे। इसके बाद वर्ष 2013 मे और फिर पिछले साल वर्ष 2015 मेंं 15867 मामले आए थे। तब नगर निगम ने डेंंगू से 60 लोगोंं की मौत की पुष्टि की थी।

    खबरें और भी

    दिल्ली में डेंगू का कहर, एक और मौत ने खोली तैयारियों की पोल

    दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय लेखी ने कहा कि यह सही है कि डेंंगू बीमारी तीन से चार साल बाद वापसी करती है। इस बार बारिश ज्यादा हो रही है। इसके चलते जगह-जगह जल भराव अधिक देखा जा रहा है।

    राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निदेशक डॉ. एसी धारीवाल ने यह मानने से इंकार कर दिया कि इस साल दिल्ली मेंं पिछले साल से डेंंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैंं। उन्होंंने कहा कि निगम के आंकड़ो को छोड़ि़ए। इस बार मामले अधिक नहींं आ रहे हैं। टेस्ट की सुविधा अधिक बढ़ गई है। इसलिए मामले पहले की तुलना मेंं अधिक रिपोर्ट हो रहे है।

    दिल्ली में बढ़ा डेंगू का कहर, अब तक सामने आए 119 मामले

    डेगू के मामलोंं के आंकड़े
    वर्ष मामले मौते
    2010 6259 8
    2011 1131 8
    2012 2093 4
    2013 5574 7
    2014 995 3
    2015 15867 60

    छह सालोंं मेंं 30 जुलाई तक के आंकड़े
    वर्ष मामले मौते
    2011 25 1
    2012 10 0
    2013 19 0
    2014 22 0
    2015 55 0
    2016 119 0