Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AIIMS में फैला है डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2016 09:11 AM (IST)

    एम्स के आवासीय परिसर एवं हॉस्टल इन दिनोंं चिकनगुनिया और डेंंगू की चपेट मेंं हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स के आवासीय परिसर एवं हॉस्टल इन दिनोंं चिकनगुनिया और डेंंगू की चपेट मेंं हैं। एम्स रेजिडेंंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) का कहना है कि बीमारी फैलने के कारण इमरजेंंसी मेंं मरीजोंं की तादाद बढ़ गई है। इस वजह से मरीजोंं को भर्ती करना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि बीमारी से पीड़ित रेजिडेंंट डॉक्टरोंं को भी बेड नहींं मिल पा रहा है। यही नहींं, इमरजेंंसी मेंं वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं की कमी के चलते स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है। इमरजेंंसी मेंं व्याप्त अव्यवस्था से नाखुश वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं ने सुविधाएं नहींं बढ़ाने की सूरत मेंं इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

    गौरतलब है कि इमरजेंंसी मेंं वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं की कमी का मुद्दा आरडीए ने पिछले महीने भी एम्स प्रशासन के समक्ष उठाया था। आरडीए का आरोप है कि इमरजेंंसी मेंं वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं के 20 पद निर्धारित हैंं, जबकि सिर्फ सात डॉक्टर ही कार्यरत है। इस वजह से इमरजेंंसी मेंं वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं की बहुत कमी है। अब जब इमरजेंंसी मेंं चिकनगुनिया व डेंंगू के मरीजोंं की संख्या बढ़ गई है तब भी वरिष्ठ रेजिडेंंट डॉक्टरोंं की संख्या नहींं बढ़ाई जा रही है। इस वजह से इमरजेंंसी मेंं मरीजोंं को वक्त पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।

    दिल्ली- NCR में बढ़ रहा है डेंगू का कहर, इस हफ्ते सामने आए 52 नए मामले

    आरडीए का कहना है कि एम्स के इमरजेंंसी मेंं चिकनगुनिया व डेंंगू से पीड़ित होकर ज्यादातर एम्स के कर्मचारी, उनके रिश्तेदार व रेजिडेट डॉक्टर ही पहुंच रहे हैं। क्योंंकि एम्स के एबी नगर आवासीय परिसर मेंं मच्छरोंं के प्रकोप के चलते बीमारी फैली हुई है। अब तक 100 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। इसमेंं से ज्यादातर चिकनगुनिया से पीड़ित पाए गए है। इसके अलावा हॉस्टल मेंं रेजिडेंंट डॉक्टर भी बीमार पड़ रहे हैंं, लेकिन उन्हेंं इलाज के लिए बेड नहीं मिल पा रहा है।

    दिल्ली- NCR में बढ़ रहा है डेंगू का कहर, इस हफ्ते सामने आए 52 नए मामले

    खबरें और भी