विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली- NCR में बढ़ रहा है डेंगू का कहर, इस हफ्ते सामने आए 52 नए मामले

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 06:55 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 09 Aug 2016 07:26 AM (GMT+05:30)

राजधानी मेंं डेंंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नगर निगमोंं की ताजा रिपोर्ट मेंं इस हफ्ते 52 नये मामले सामने आए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी मेंं डेंंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नगर निगमोंं की ताजा रिपोर्ट मेंं इस हफ्ते 52 नये मामले सामने आए हैं। पछले हफ्ते की तुलना मेंं इस हफ्ते डेंंगू के मामलोंं मेंं दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी मेंं डेगू से अबतक 171 मामले सामने आ चुके हैंं। डॉक्टरोंं के अनुसार मौसम मच्छरोंं के प्रजनन के अनुकूल है इसलिए आने वाले दिनोंं मेंं डेंंगू के मामलोंं मेंं तेजी से बढ़ोतरी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली मेंं डेंंगू के 6-6 मामले सामने आए हैं। दक्षिणी दिल्ली मेंं 26 नए मामले सामने आए हैं, यहां अब तक 103 मामले आ चुके हैंं। नई दिल्ली पालिका परिषद मेंं अब तक डेंंगू के नौ मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों में पाया गया डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मलेरिया रोधक कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण मदान ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेंं जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, मुनादी, और डीबीसी वर्कर घर- घर जाकर डेंंगू लार्वा की जांच कर रहे हैं। बरसात के कारण लोगोंं ने कूलर का इस्तेमाल बंद कर दिया है, जिसके कारण उसमेंं मच्छर पैदा हो रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हजारिका ने बताया कि चूंकि डेंंगू का मच्छर साफ पानी मेंं पनपता है इसलिए लोगोंं को अपने घरोंं मेंं रखे गमलोंं और मनी प्लांट के पौधे के पानी को बदलते रहना चाहिए। घर मेंं रखे पानी से भरे सजावटी सामान मेंं डेगू मच्छर पैदा हो रहे हैंं। इसलिए दक्षिणी निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने डेंंगू और मलेरिया रोधी कार्यक्रम को और तेज करने का फैसला किया है।

'हाई क्लास के लोगों को अधिक होता है डेंगू, स्मार्ट होता है मच्छर'

3747 लोगोंं का किया गया चालान
डेंंगू की रोकथाम के लिए निगम ने जहां घर-घर जा कर जांच करने का काम तेज कर दिया है वहींं, अब चालान काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन घरोंं या संस्थानोंं मेंं दोबारा डेंंगू का लार्वा पाया जा रहा है उनका चालान किया जा रहा है। तीनोंं नगर निगमोंं ने अब तक 3747 लोगोंं का चालान किया है। इसमेंं सबसे अधिक चालान दक्षिणी दिल्ली मेंं किया गया है। यहां अब तक 2298 लोगो का चालान किया जा चुका है। वहींं, उत्तरी दिल्ली मेंं 1195 और पूर्वी दिल्ली मेंं 254 लोगोंं का चालान किया जा चुका है।

डेंगू के बदले मिजाज से बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ेंं- क्या कहते हैं आंकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।