Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों में पाया गया डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2016 07:27 AM (IST)

    दिल्ली में 100 से ज्यादा स्कूलों में डेंगू का लार्वा पाया गया। इन सभी स्कूलों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी दिल्ली में डेंगू का खतरा किस कदर बढ़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डेंगू की जद में राजधानी के स्कूल भी आ गए हैं। दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों में डेंगू का लार्वा मिला है। सभी स्कूलों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।

    बरसात से पहले ही मच्छरों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया था। दिल्ली सरकार की तरफ से भी पहले से ही डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया गया बावजूद इसके ज्यादातर शिक्षक संस्थान समुचित उपाय करने में नाकाम ही साबित हुए हैं।

    डेंगू के बदले मिजाज से बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ेंं- क्या कहते हैं आंकड़े

    स्कूली बच्चों को डेंगू-मलेरिया के खतरे से बचाने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने हाल ही में अपने क्षेत्र के स्कूलों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 100 से ज्यादा स्कूलों में डेंगू का लार्वा पाया गया।

    दक्षिणी निगम की अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) मीता सिंह ने बताया कि स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं, परिसरों, कार्यालयों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए परामर्श जारी किया गया था। इसके बावजूद कई जगहों से लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    दिल्ली में डेंगू का कहर, एक और मौत ने खोली तैयारियों की पोल

    खबरें और भी