विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर चिकित्सक ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म, फरार

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 15 Apr 2016 07:24 AM (IST)

प्राइवेट अस्पताल की नर्स (27) ने महिला थाने में शिकायत देकर अपने कथित प्रेमी (चिकित्सक) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स (27) ने महिला थाने में शिकायत देकर अपने कथित प्रेमी (चिकित्सक) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। जिससे उसकी मुलाकात एक मेडिकल कालेज में नर्स की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोस्ती होने के बाद चिकित्सक गिरिराज ने उससे शादी करने का वादा किया और लिव-इन-रिलेशन में रहने लगा था।

प्रेमी बोला तुम तो छोटी जाति की हो कैसे कर लूं शादी...पढ़ें खबर

मेडिकल कॉलेज से यूपी के एक अस्पताल में नियुक्ति होने के बाद भी वह गुडग़ांव आकर उसके साथ रहता था। ना चाहते हुए भी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कई माह से जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो चिकित्सक ने नोएडा स्थित एक आर्य समाज मंदिर में दो मार्च को उसके साथ शादी करने का ढोंग किया फिर आगरा ले गया। जहां से वह चुपचाप अपने घर चला गया। पीड़िता को उसका सही पता भी नहीं ज्ञात है।

दिल्ली की मॉडल से गैंगरेप के बाद उसके पूरे बदन को सिगरेट से दागा