विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर बनाती थी डॉक्टर से अवैध संबंध, दूल्हेे ने किया शादी से इन्कार

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2016 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 09:54 AM (IST)

सुसाइड नोट में प्रेमिका के चरित्र पर भी सवाल खड़े होने के बाद अब मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया है।

News Article Hero Image

नोएडा (ललित विजय)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात डीएसपी आदित्य पांडे ने खुदकशी करने वाले डॉक्टर कपिल भाटी की प्रेमिका से शादी करने से साफ इन्कार किया है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही युवती से डीएसपी की
सगाई हुई थी। यह जानने के बाद डॉक्टर कपिल बेहद निराश थे।

तीन जुलाई को उन्होंने सेक्टर 27 के सब मॉल की पार्किंग में गोली मारकर खुदकशी की थी। डॉक्टर कपिल ने गाड़ी में सात पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें प्रेमिका से जुड़े कई राज सामने आए थे।

युवती ने किया 'Rape' ! होटल में लड़के के साथ बनााए शारीरिक संबंध, यूं खुला राज

सुसाइड नोट के जरिये डॉक्टर कपिल ने आरोप लगाया था कि आर्थिक तौर पर मजबूत परिवार के होने की वजह से प्रेमिका ने उनके बजाए डीएसपी से शादी का फैसला किया। यहां तक कि उन्हें दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी तक दी।

गैर मर्दों से अवैध संबंध छिपाने के लिए युवती ने अपनाया यह तरीका, पढ़ें खबर

उन्होंने सुसाइड नोट में प्रेमिका के चरित्र पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं, विभिन्न कारणों से 25 लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। इस बारे में कोतवाली सेक्टर 20 में डीएसपी समेत प्रेमिका व उसके घर वालों पर खुदकशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ। नोएडा पुलिस युवती से पूछताछ करने जल्द ही रायपुर जाएगी।

युवती के परिजन ने डॉ.कपिल को बताया मानसिक रोगी

डॉक्टर कपिल का सुसाइड नोट सामने आने के बाद युवती के घर वाले भी उन पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर कपिल मानसिक रोगी थे और नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। युवती से वह एकतरफा प्यार करते थे।

डॉक्टर ने अपना खर्च चलाने को रखा था शादी का प्रस्ताव

परिजन का यह भी कहना है कि डॉक्टर कपिल केवल एमबीबीएस थे, जबकि युवती पोस्ट ग्रेजुएट कर रही थी, जिससे नौकरी लगने पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये कमाती, जिससे कपिल का खर्च चलता, लिहाजा कपिल ने
शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने उसे ठुकरा दिया।

पुलिस से शिकायत पर डॉक्टर व पिता ने मांगी थी माफी: जनवरी 2016 में युवती ने डीएसपी से शादी की हामी भर दी, जिसके बाद उन दोनों की सगाई हुई थी। डॉक्टर कपिल इसके बाद पिस्टल लेकर युवती के हॉस्टल पहुंचे। यहां उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी।

युवती ने इस बाबत 21 मार्च 2016 को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद कपिल और उनके पिता डाक्टर इंद्रजीत भाटी ने लिखित माफी मांगी।

परिजन ने जारी की कॉल रिकॉर्डिंग

परिजन की मानें तो पूरे घटनाक्रम के बाद बीते तीन माह से डॉक्टर कपिल युवती के खिलाफ साजिश रचते
रहे। खुदकशी से पहले उन्होंने जानबूझकर कर झूठी कहानी सुसाइड नोट में लिखी।

युवती के परिजन ने एक कॉल रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें डॉक्टर कपिल युवती का पीछा छोड़ने की बात कह रहे हैं। वहीं, डॉक्टर व उनके पिता की ओर से दिए गए माफीनामे की प्रति भी परिजन ने जारी की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।