विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैर मर्दों से अवैध संबंध छिपाने के लिए युवती ने अपनाया यह तरीका, पढ़ें खबर

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 07:38 AM (IST)

कई लोगों से अवैध संबंध बनाने वाली प्रेमिका ने मंगेतर यह बात छिपाई, ताकि शादी के बाद होने वाले पति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा (ललित विजय)। डॉक्टर कपिल भाटी की प्रेमिका ने छत्तीसगढ़ के डीएसपी आदित्य पांडे को खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की फर्जी कहानी बताई थी, ताकि शादी के बाद डीएसपी को यह पता न चल सके
कि युवती का पहले किसी और से शारीरिक संबंध था। डॉ. कपिल ने इसी राज का जिक्र सुसाइड नोट में किया है।

गर्भपात भी कराया था प्रेमिका ने

इसके साथ ही यह भी बताया कि युवती से उनके कई बार शारीरिक संबंध बने और युवती ने गर्भपात भी कराया था। इसी सुसाइड नोट को आधार मानकर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने डीएसपी आदित्य पांडे, प्रेमिका, उसके भाई व माता-पिता के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। डॉक्टर कपिल भाटी ने तीन जुलाई को सब मॉल की पार्किंग में गोली मारकर खुदकशी कर ली थी।

होटल में युवती ने लड़के से बनाए शारीरिक संबंध, मामला खुला तो पुलिस भी चौंकी

डीएसपी से कपिल को बताया था एक तरफा प्रेमी

डॉक्टर कपिल ने डीएसपी आदित्य पांडे को 27 फरवरी 2016 को फोन कर युवती से प्रेम संबंध की जानकारी दी थी। डीएसपी ने युवती से जब इस संबंध में पूछा तो उसने कहा था कि कपिल केवल छह माह से दोस्त है। वह एकतरफा प्यार करता है।

मंगेतर बनाती थी डॉक्टर से अवैध संबंध, दूल्हेे ने किया शादी से इन्कार

व्हाट्स एप पर मंगाया माफी का मैसेज

इसी तरह प्रेम संबंध की बात झूठी बताई। साथ ही युवती ने कपिल को विश्वास में लेकर अपने व्हाट्स एप पर माफी मांगने का मैसेज भी मंगा लिया था। युवती ने वह मैसेज डीएसपी को भेज दिया, जिससे उसे विश्वास हो गया था कि कपिल और युवती के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था।

दूल्हे की प्रेमिका ने शादी से पहले सबके सामने खोला ऐसा राज...

युवती इसके साथ ही पुराना नंबर बंद कर कपिल से एक नए नंबर से बात करने लगी। युवती को शक था कि डीएसपी कॉल डिटेल निकाल कर सच्चाई की जांच कर सकते हैं। शादी के बाद भी दिल्ली रहने की ही दी थी जानकारी डॉक्टर कपिल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती उनके साथ डीएसपी के भी लगातार संपर्क में थी।

जानिये 'लव, सेक्स धोखा' वाली इस जालिम प्रेमिका के बारे में जिसने ...

ज्यादा पैसा देखा तो डीएसपी से करीबी बढ़ाई

ज्यादा पैसे वाला होने से युवती ने डीएसपी आदित्य से करीबी बढ़ा ली। कपिल ने इस संबंध में युवती से बात की। युवती ने डीएसपी से ही शादी करने की बात कही। इस पर कपिल ने अपने 25 लाख रुपये की मांग की।

युवती ने कपिल को बताया कि वह शादी के बाद भी दिल्ली में ही रहेगी। उसे पढ़ाई पूरी करनी है। इस कारण दोनों डेढ़ साल रिलेशनशिप में रह सकते हैं। युवती ने यह भी बताया था कि डीएसपी की ट्रेनिंग है, जिससे दोनों साथ नहीं रह सकेंगे।

बेटी से दुष्कर्म के बाद सौतेले पिता ने कहा, मम्मी से मत कहना ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।