विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी से दुष्कर्म के बाद सौतेले पिता ने कहा, मम्मी से मत कहना ये बात

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 07:31 AM (IST)

दिल्ली में सौतेले पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। स्वरूप नगर इलाके में सौतेले पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बारे में जब पीड़िता की मां को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई को जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से बोले...करो ये काम

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ उत्तराखंड कॉलोनी में रहती है। उसकी मां का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पिछले आठ साल से वह आरोपी के साथ रह रही थी।

लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजनेे का शौक था उसे, 1500 महिलाओं के साथ...

पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता पर बुरी नजर रखता था और कई बार दुष्कर्म करने की कोशिश भी कर चुका था। लेकिन पीड़िता ने कभी अपनी मां से उसकी शिकायत नहीं की। एक दिन जब पीड़िता की मां घर से बाहर गई थी तो आरोपी ने मौके पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर