विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:40 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ बुधवार को महिला से बदसलूकी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। मालवीय नगर से 'आप' विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ 9 जुलाई को एक महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने सोमनाथ भारती पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओंं को उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोपोंं की सत्यता को परखने और कार्यक्रम मेंं हुई वीडियो रिकार्डिंंग की जाच के बाद पुलिस ने सोमनाथ भारती पर उकसाने और कार्यकर्ता कलवा, जहूर और लतीफ पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि पुलिस इसके साथ ही अब तक 'आप' के दस विधायको के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

सोमनाथ के बाद घरेलूू हिंसा में फंसे एक और AAP विधायक मनोज कुमार

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हौजरानी के ईदगाह पार्क मेंं भारती ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमेंं अरविद केजरीवाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम मेंं डिफेंंस कॉलोनी क्षेत्र से संंचालित एक एनजीओ की संंचालिका बच्चोंं के साथ पहुंंची थी।

आरोप है कि वह एनजीओ के बच्चोंं को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए सोमनाथ भारती से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर मिली थी। भारती ने मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया था। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जब वह बच्चोंं के साथ मुख्यमंत्री से मिलने मंंच की तरफ बढ़ींं तो 'आप' कार्यकर्ताओंं ने भारती के इशारे पर उन्हेंं रोक दिया।

रुठे-रुठे केजरीवाल, मोदी के सामने भरी सभा में हुअा कई बार हुआ अपमान

सोमनाथ भारती के कहने पर ही उनके साथ धक्का मुक्की व अभद्र व्यवहार किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निकलने लगे तो उन्होंंने दोबारा मिलने का प्रयास किया। विधायक के इशारे पर उनके कार्यकर्ता लतीफ, जहूर व कलवा ने फिर बदसुलूकी की। पीड़िता ने इस दौरान भी भारती को आवाज देकर शिकायत की, लेकिन वे आवाज सुनकर भी चले गए।