विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को बेहोश कर पति ने की शर्मनाक हरकत...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 09:12 AM (IST)

नोएडा में एक पति अपनी पत्नी से इस कदर नाराज हो गया कि उसने पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

News Article Hero Image

नोएडा [जेएनएन]। दहेज न मिलने से नाराज पति ने पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील तस्वीरें लेने के बाद पति ने पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे दहेज की मांग करने लगा। परेशान पत्नी ने मायके पहुंचकर परिजनों को सच बताया। परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें पूरा मामला

जेवर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मुजफ्फनगर के शाहपुर गांव मेंं की थी। युवती के पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद युवती के पति ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

26 साल की पत्नी से बोला- 'तुम बनाओ शारीरिक संबंध, मैं करूंगा वसूली'

युवती के पिता ने अप्रैल-2015 में मामला शांत करते हुए 10 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन दहेज लोभी ससुराल वाले युवती को परेशान करने से बाज नहींं आए। दहेज के लिए पति ने कुछ दिन पहले पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी अश्लील तस्वीर बना ली।

अश्लील तस्वीरोंं के सहारे आरोपी पत्नी व ससुराल वालोंं से दहेज की मांग करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने सारी बात अपने पिता को बताई। युवती का पिता बेटी को लेने पहुंचा तो आरोपियो ने मारपीट की। किसी तरह पीड़ित बेटी को लेकर जेवर आ गया। मायके पहुंचने पर युवती के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 साल के लड़के पर आया महिला का दिल, रोज बुलाती थी घर...और