विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 साल की पत्नी से बोला- 'तुम बनाओ शारीरिक संबंध, मैं करूंगा वसूली'

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 07 Aug 2016 08:24 AM (IST)

फरीदाबाद में तंगहाली से गुजर अधेड़ व्यक्ति ने नशे की लत पूरी करने के लिए पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची।

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। पत्नी को मोहरा बना ठेकेदार को ब्लैकमेल कर रहे एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। तंगहाली से गुजर रहे इस अधेड़ व्यक्ति ने नशे की लत पूरी करने के लिए पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची थी।

भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक एक कंपनी में ठेकेदार है। महराजपुर में रहने वाला अधेड़ (55) उसकी कंपनी में मजदूरी करता है। नशे के आदी अधेड़ ने जल्दी धन कमाने के लिए 26 वर्षीय पत्नी के साथ मिलकर ठेकेदार को ब्लैकमेल करने की साजिश रची।

15 साल के लड़के पर आया महिला का दिल, रोज बुलाती थी घर...और

कुछ दिन पहले अधेड़ ने पत्नी को काम करने के लिए ठेकेदार के पास भेजा। इसी दौरान बातों में फंसाकर अधेड़ की पत्नी ने ठेकेदार के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जरूरत बता कर ठेकेदार से 2800 रुपये लिए और चली गई।

इसके बाद अधेड़ शख्स ने ठेकेदार को फोन कर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराने की धमकी दी। रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने के एवज में उसने ठेकेदार से एक करोड़ रुपये की मांग कर डाली। फोन पर हुई बातें ठेकेदार ने रिकॉर्ड कर लीं और पुलिस आयुक्त से शिकायत कर दी।

युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, बोले- नौकरी के लिए जरूरी हैै ये काम

मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू की पुलिस के कहने पर ठेकेदार ने अधेड़ को फोन कर रकम कुछ कम करने को कहा। सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ। सौदा तय होने के बाद पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये लेने के लिए अधेड़ डीएलएफ इंडस्ट्री एरिया में तयशुदा जगह पहुंचा। ठेकेदार से धन वसूलते ही क्राइम ब्रांच ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया।